दिल्ली : देश मैं 3 मई से 20 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन की खबर निकली फर्जी पढ़ें पूरी खबर.

Spread the love

न्यू भारत न्यूज़(newbharat news) आपसे विनम्र निवेदन करता है देश में संपूर्ण लॉक डाउन की झूठी खबरे सोशल मीडिया पर ना फैलाएं!
कोरोना की दूसरी लहर के बीच देश भयंकर संकट में घिरा हुआ है। देश में कोरोना वायरस के हर रोज रिकॉर्डतोड़ मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे समय में एक बार फिर से देश में संपूर्ण लॉकडाउन (Complete lockdown in India) की चर्चा तेज हो गई है। इंटरनेट मीडिया पर इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इंटरनेट  मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्मों में देश में तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर फिर से संपूर्ण लॉकडाउन लगने की चर्चा जोर पकड़ने लगी है। इसको लेकर कई संदेश इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें देश में 3 मई से 20 मई के बीच संपूर्ण लॉकडाउन को लेकर कई तरह के मैसेज वायरल हो रहे हैं। आइए जानते हैं इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे इन दावों के पीछे की सच्चाई…

देश में 3 से 20 मई के बीच संपूर्ण लॉकडाउन का दावा !

इंटरनेट मीडिया पर एक तस्वीर में पीएम मोदी की फोटो के साथ सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि लॉकडाउन की नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है। इसमें 3 मई से 20 मई के तक संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि देश के सभी राज्यों ने संपूर्ण लॉकडाउन को लेकर सहमति जताई है। 3 मई से 20 मई तक पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है।
जानिए इन दावों के पीछे क्या है सच्चाई
इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे इन दावों के पीछे की सच्चाई जानने की कोशिश की गई। फिर से संपूर्ण लॉकडाउन लगने की खबर का केंद्र सरकार के लिए तथ्यों की जांच करने वाली पीआईबी फैक्ट चेक टीम(PIBFactCheck) ने संज्ञान लिया।  पीआईबी फैक्ट चेक टीम ने इसकी पूरी पड़ताल अपने ट्वीटर हैंडल पर इन दावों के पीछे की सच्चाई शेयर की है। पीआईबी फैक्ट चेक टीम ने ट्वीट में लिखा- ‘सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने देश में 3 मई से 20 मई तक सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। PIBFactCheck ने कहा कि यह दावा फर्जी है। केंद्र सरकार ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।’
पीएम मोदी ने लॉकडाउन को लेकर क्या कहा है ?
20 अप्रैल को देश के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने इस बात की ओर साफ इशारा कर दिया कि सरकार कहीं से लॉकडाउन नहीं लगाना चाहती है। पीएम मोदी ने कहा था कि वर्तमान स्थिति में हमें देश को लॉकडाउन से बचाना है। उन्होंने कहा था कि मैं राज्यों से भी अनुरोध करूंगा कि वो लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के रूप में ही इस्तेमाल करें। लॉकडाउन से बचने की भरपूर कोशिश करनी है।

और पढ़े  दिल्ली में 5 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए गए कैंपस, मौके पर बम निरोधक दस्ता

क्या है पीआईबी

झूठी या फर्जी खबर यानी फेक न्यूज(Fake News) से निपटने के लिए पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों और योजनाओं के बारे में खबरों का सत्यापन करने के लिए एक ‘तथ्य जांच इकाई’ गठित की है जिसे पीआईबी फैक्ट चेक टीम कहा जाता है।


Spread the love
  • Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट- SC सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं CM ममता बनर्जी, बंगाल में एसआईआर के मुद्दे पर होगी जिरह, जानिए मामला

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट में आज पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सुनवाई होगी। लेकिन इस दौरान सबसे खास बात यह होगी कि पश्चिम बंगाल…


    Spread the love

    संसद का बजट सत्र: आज संसद के बजट सत्र का छठा दिन, PM मोदी लोकसभा में देंगे चर्चा का जवाब

    Spread the love

    Spread the loveसंसद के बजट सत्र का आज छठा दिन है। बीते दो दिनों में लोकसभा की कार्यवाही हंगामे के कारण बाधित हुई है। आज पीएम मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *