भाई-भाई का प्यार: छोटे भाई की मौत की खबर सुन बड़े भाई ने भी त्याग दिए अपने प्राण, एक साथ हुआ  अंतिम संस्कार

Spread the love

 

फिरोजाबाद की टूंडला तहसील के गांव गढ़ी जादी में छोटे भाई की मौत के कुछ घंटों बाद बड़े भाई ने भी अपने प्राण त्याग दिए। दोनों भाइयों की मौत से गांव में मातम छा गया। दोनों की चिता साथ जली तो लोगों की आंखें नम हो गईं।

थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव गढ़ी जादी निवासी 65 वर्षीय सुरेश चंद्र चौधरी साधन सहकारी समिति काेटकी के सरपंच थे। रविवार रात 11 बजे उनकी तबीयत खराब हुई तो परिजन उपचार के लिए आगरा ले गए। आगरा के एक निजी अस्पताल में रात करीब 12 बजे उनकी मौत हो गई। परिजन ने छोटे भाई की मौत की जानकारी आगरा में रह रहे उनके बड़े भाई 70 वर्षीय रमेश चंद्र चौधरी को दी।

छोटे भाई की मौत की खबर से वह विचलित हो गए। परिजन के मुताबिक, वे रातभर इधर से उधर टहलते रहे। साथ ही बड़बड़ा रहे थे। उसके बाद वह बेड पर लेट गए। सुबह साढ़े सात बजे उन्होंने भी अपने प्राण त्याग दिए। सोमवार दोपहर दोनों भाइयों के शवों को गांव लाया गया जहां उनकी एक साथ अंत्येष्टि की गई। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों भाइयों में बहुत प्यार था। दोनों हमेशा एक दूसरे का साथ देते थे।


Spread the love
और पढ़े  ईरान-US संघर्ष थमा, शांति के संकेत से शेयर बाजार में तेजी,क्या घटेंगे पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के दाम?
  • Related Posts

    नीट यूजी पुनर्परीक्षा- काउंटडाउन शुरू, कुछ देर बाद शुरू होगी नीट पुनर्परीक्षा, सिर्फ 1.30 बजे तक मिलेगा प्रवेश

    Spread the love

    Spread the loveनीट (UG) 2026 परीक्षा से पहले राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर उम्मीदवारों से…


    Spread the love

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- हमारी सैन्य शक्ति दुनिया के लिए बाजार नहीं बन सकती’, PM बोले- आत्मनिर्भरता ही नए भारत की पहचान

    Spread the love

    Spread the loveअंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल के कोलकाता पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय नौसेना में तीन अत्याधुनिक युद्धपोतों और सर्वेक्षण पोतों को शामिल किए जाने…


    Spread the love