नई मुसीबत : कोरोना से संक्रमित व्यक्ति के शरीर में निकले फोड़े, संपर्क में आने वालो की जांच शुरू।

Spread the love

अमेरिका में कोरोना वायरस का नया खतरा सामने आया है। टेक्सास में एक मरीज में ऐसी बीमारी पाई गई है कि हेल्थ विशेषज्ञ भी चिंतित हैं। मरीज के शरीर पर बड़े-बड़े फोड़े (मंकीपॉक्स वायरस) पाए गए हैं।  रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने बताया कि यह राज्य में देखा गया वायरस का पहला मामला है। दरअसल, हाल ही में एक अमेरिकी नागरिक नाइजीरिया के दौरे पर गया था। वहां से पिछले दिनों वह टेक्सास लौटा। लौटने के बाद उसे वायरल हुआ और उसे डलास स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक, यह केस सभी के लिए दुर्लभ है पर इससे घबराने की जरूरत नहीं है। जल्द ही सुधार दिखने लगेगा। सीडीसी के अनुसार, नाइजीरिया के अलावा, 1970 में पश्चिमी अफ्रीकी देशों में भी इस प्रकार के वायरस ने कहर बरपाया था। अफ्रीकी देशों में इस वायरल बीमारी की चपेट में बड़ी आबादी आ गई थी। वहीं 2003 में अमेरिका में इस बीमारी ने तहलका मचाया था। यहां भी लोग इस तरह की बीमारी की चपेट में आ गए थे । सीडीसी ने कहा कि मरीज के संपर्क में आने वाले यात्रियों और अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। इसके लिए हवाई अड्डों पर भी जांच की जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  2026 सावन आज से शुरू, जानिए शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने का महत्व और कब है सावन शिवरात्रि
  • Related Posts

    हमास से हथियार छोड़ने पर बनी सहमति’: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, क्या गाजा से वापस लौटेगी इस्राइली सेना?

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि गाजा में जारी युद्ध को रोकने के लिए…


    Spread the love

    Coal Mine Blast: पाकिस्तान की कोयला खदान में बड़ा हादसा, 32 मजदूरों की मौत, 10 अब भी फंसे

    Spread the love

    Spread the loveपाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के बाहरी इलाके में स्थित एक कोयला खदान में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 32 मजदूरों की मौत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *