भीषण सड़क हादसा: सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत, टक्कर के बाद ट्रक और ऑटो तालाब में गिरे, जानिए कैसे हुआ हादसा

Spread the love

 

 

पटना में भीषण सड़क हादसा हुआ है। ट्रक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के दौरान ट्रक और ऑटो तालाब में गिर गये। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऑटो में लगभग 12 लोग सवार थे। इस दर्दनाक घटना में ऑटो में सवार सात की मौत हो गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस को जेसीबी के जरिए सभी शवों को निकलना पड़ा। घटना मसौढ़ी थाना क्षेत्र के नूरा बाजार की है।

अचानक टूट गया ट्रक का एक्सल 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि नजदीक के गांव खराट से प्रत्येक दिन लोग मजदूरी करने के लिए पटना जाते थे और काम कर के देर रात अपने घर लौट आते थे। रविवार देर रात भी सभी लोग ऑटो में सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पितवांस की ओर से जा रहे ट्रक का एक्सेल टूट गया और गाड़ी असंतुलित होकर ऑटो से टकरा गई। इसके बाद दोनों वाहन थी तालाब में जा गिरे।

मजदूरी कर घर लौट रहे थे सभी
घटना में बाद ऑटो के परखच्चे उड़ गई। हादसा इतना भीषण था कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मसौढ़ी थानाध्यक्ष विजय यादवेंदु घटनास्थल पर पहुंचे और राहत बचाव में जुट गए। उन्होंने बताया कि नूरा बाजार के समीप ट्रक और ऑटो में टक्कर हुई है। सात लोगों की मौत हो गई है। सभी लोग मजदूरी कर घर लौट रहे थे। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़े  Bihar: अब कर्मचारियों को हर तीन महीने में करनी होगी फैमिली ट्रिप, बिजली-पेट्रोल बचत के लिए क्या निर्देश दिया?

Spread the love
  • Related Posts

    बिहार में लालू परिवार और सरकार में ठनी- फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे’- राबड़ी देवी

    Spread the love

    Spread the loveबिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चौधरी के…


    Spread the love

    Bihar: महाबोधि मंदिर पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति ह्लाइंग, बोधगया बना हाई सिक्योरिटी जोन, की विशेष प्रार्थना

    Spread the love

    Spread the loveम्यांमार के राष्ट्रपति जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने शनिवार को बोधगया स्थित विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना कर विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना की। राष्ट्रपति…


    Spread the love