Today Horoscope 23 February आज के दिन इन 3 राशि वालों पर हनुमानजी की रहेगी विशेष कृपा और हर काम में मिलेगी सफलता,पढ़ें आज का अपना दैनिक राशिफल ।

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

 

मेष-आपको बिजनेस में कोई बड़ा टेंडर मिल सकता है। यदि आप नौकरी में बदलाव के लिए किसी दूसरी जगह अप्लाई करेंगे, तो वहां से आपको बुलावा सकता है। आपको किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से संबंधों में यदि कटुता चल रही थी, तो वह भी दूर होगी।

वृषभ- राजनीति में कार्यरत लोगों को अच्छा सम्मान मिलेगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। नौकरी के किसी काम को लेकर आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपका डूबा हुआ धन आपको मिलने की संभावना है। माता जी को आप कोई सरप्राइज दे सकते हैं। आपको किसी काम में सोच समझकर धन लगाना होगा।

और पढ़े  Today Horoscope 03 November 2026 आज इन राशि वालों का बढ़ेगा कामकाज, सिंह की लव लाइफ में आएगा नया मोड़, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मिथुन-आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपकी माता जी की सेहत में गिरावट आने से आप परेशान रहेंगे। आपको किसी से कोई बात सोच समझकर बोलना होगा। घूमने फिरने का दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको किसी प्रॉपर्टी की प्राप्ति हो सकती है। आपको किसी अनजान व्यक्ति से सोच समझकर मदद लेनी होगी।

कर्क-आप अपने कामों से अपने बॉस को खुश रहेंगे। आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से खुशी होगी। आपको अपने धार्मिक कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी कुछ नया करने की आदत बढ़िया रहेगी। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है।

सिंह-शारीरिक स्थिति पर ध्‍यान देने की जरूरत है। प्रेम और संतान की स्थिति भी बहुत अच्‍छी इन दिनों नहीं है। प्रेम और संतान को लेकर थोड़ा सा मन परेशान रहेगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय रहेगा। अच्‍छा करते रहेंगे आप। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-सरकारी तंत्र का पूरा-पूरा लाभ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्‍छी रहेगी। व्‍यापार भी आपका सही चलता रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-आपको बिजनेस में भी कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। यदि आपने पार्टनरशिप में कोई डील फाइनल की थी, तो उसमें आप पार्टनर पर पूरी निगरानी बनाकर रखें। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप किसी नए घर के खरीदारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी।

और पढ़े  Today Horoscope 31 October 2026 आज इन 3 राशि वालों का भाग्य रहेगा मजबूत,खत्म होगी नई नौकरी की तलाश  , पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

वृश्चिक-आपकी सुख-सुविधा बढ़ेंगी। आप शौक और मौज की चीजों पर अच्छा धन खर्च करेंगे। आपको किसी बात को लेकर यदि संशय हो, तो आप उसमें बिल्कुल आगे ना बढ़ें। प्रेम जीवन जी रहे लोग लोगों में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण कहासुनी हो सकती है। आप अपनी भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न ले, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।

धनु-जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्‍की करेंगे। रंगीन बने रहेंगे। छुट्टी सा महसूस करेंगे। एन्‍ज्‍वॉय करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नई और सकारात्‍मक स्थिति बनने का संकेत है।

मकर-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। जीवन में तरक्‍की करते दिख रहे हैं। एक सुखद और अच्‍छी स्थिति आपकी दिख रही है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी सही चल रहे हैं। हरी वस्‍तु पास रखें।

कुंभ-आपको अपने बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आपको कोई रोग लंबे समय से सता रहा था, तो उसमें आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेने की आवश्यकता है। आपका कोई बेवजह का लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आपको कोई नुकसान होने से आपका मन परेशान रहेगा। आपका धार्मिक कार्यों में खूब मन लगेगा।

मीन-रोजगार के लिए परेशान चल रहे लोगों को भी कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपके परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। किसी सदस्य को लिए आप कोई सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं। आपके परिवार में पारिवारिक रिश्तों में एकाग्रता बनी रहेगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें।

  • Related Posts

    Today Horoscope 06 November 2026 आज मिलेगा इन राशि वालों को बड़ा लाभ, पढ़ें अपना  दैनिक राशिफल।।

    मेष- आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए अवसर लेकर आ सकता है। करियर में अचानक कोई अच्छी खबर मिलने या कामकाज में तेजी से प्रगति होने से आपका…

    Today Horoscope 05 November 2026 आज का दिन इन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ, धन और मान-सम्मान में हो सकती है वृद्धि, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

      मेष- आज आपका आत्मविश्वास और मेहनत आपको आगे बढ़ने की ताकत देंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी पहचान मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास करने होंगे, लेकिन ध्यान रखें कि हर…