अयोध्या: वीआईपी दर्शन के नाम पर पंजाब के श्रद्धालुओं को दे दिया फर्जी पास, 4 हजार ठगे

Spread the love

 

रामनगरी अयोध्या में नगर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में ठहरे पंजाब के श्रद्धालुओं को राम मंदिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर जालसाजों ने फर्जी पास दे दिया। उनसे चार हजार रुपये वसूल लिए। राम मंदिर गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने पास को फर्जी बताया तो श्रद्धालु ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

पंजाब के लुधियाना निवासी संजीव कुमार गुप्ता अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार को रामलला का दर्शन करने के लिए आए थे। शहर में स्थित एक होटल में ठहरे थे। होटल के बाहर उन्हें एक महिला और एक पुरुष मिले। उन्होंने वीआईपी दर्शन करने का झांसा दिया। एक गाइड भी उपलब्ध कराया।

इसके लिए उसने चार हजार रुपये मांगे। वह आरोपियों को पैसे देकर गाइड को साथ लेकर दर्शन के लिए रवाना हुए। गेट पर पहुंचने पर सुरक्षा कर्मियों ने पास को फर्जी बताया। इस बीच गाइड भी फरार हो गया। नगर कोतवाल अश्वनी पांडे ने बताया कि केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  हादसा: प्रधानमंत्री आपदा कोष से मृतकों के परिजन को दो लाख और घायलों को 50 हजार मुआवजा, खोज अभियान जारी
  • Related Posts

    Accident: कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, 2 शव मिले, राहत कार्य जारी

    Spread the love

    Spread the loveकन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर…


    Spread the love

    मथुरा नाव हादसा:अपडेट- यमुना में दो और शव मिले, अब तक 13 श्रद्धालुओं की माैत, 3 की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the loveवृंदावन में यमुना में डूबे पांच लोगों में से दो के शव रविवार सुबह मिले। एक युवक का शव हादसे की जगह से तीन किमी दूर अक्रूर घाट…


    Spread the love