शाहजहांपुर: कई राज्यों से चोरी करने वाले चार शातिर चोर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार लाखों का सामान बरामद

 

 

 

उत्तरप्रदेश की शाहजहांपुर पुलिस ने कई राज्यों में चोरी करने वाले चोरों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है । उनके पास से चोरी का लाखों का सामान नगदी और अवैध असलाह बरामद किए गए हैं । गिरफ्तार किए गए शातिर चोरों पर दर्जनों मुकदमे दर्ज है । थाना निगोही पुलिस द्वारा चोरी का माल खरीदते व बेचते हुये मौके से पुलिस मुठभेड मे 04 शातिर चोरो को गिरफ्तार किया गया है उनके पास से सफेद धातु करीब 2.942 किलोग्राम, पीली धातु करीब 155 ग्राम व 21000 रूपये नकद व 02 अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर व एक मिस फायर(कारतूस) बरामद किया गया है । पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है ।

Byte- संजय कुमार एसपी सिटी

और पढ़े  UP- प्रदेश में आज से किसानों को मिलेगा सस्ती दर पर लोन, फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान भी
  • Related Posts

    प्रदेश में कल से सक्रिय होने जा रहा है नया विक्षोभ, हवाओं के साथ इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    राज्य में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 24 घंटे बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज झोंकेदार हवाओं…

    नीला ड्रम केस: सौरभ के टुकड़े करने वाली पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी को आज मिलेगी सजा

    ब्रह्मपुरी में सौरभ राजपूत की हत्या करने वाली पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को बुधवार को उनके गुनाह की सजा मिलेगी। तीन मार्च 2025 की रात दोनों…