महाकुंभ 2025- फिर बढ़ने लगी महाकुंभ में भारी भीड़, झूंसी फुल पैक.. रात 11 बजे से पैदल चल रहे यात्री, गाड़ियां भी फंसी

 

त्तरप्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में एक बार फिर से श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। हर दिन लाखों लोग पावन संगम में डुबकी लगा रहे हैं।

मौनी हादसे के बाद कुछ दिन के लिए थम गया। लेकिन अब फिर से भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। आज रविवार की छुट्टी के चलते श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ नजर आ रही है। वहीं सड़कों पर भी गाड़ियां जगह-जगह जाम में फंसी हैं। यात्री रात 11 बजे से पैदल चल रहे हैं।

 

झूंसी से लेकर अलोपी बाग तक जाम
प्रयागराज में झूंसी से लेकर अलोपी बाग तक जाम लगा हुआ है। मेले में भारी भीड़ देखी जा रही है। घाटों पर भी भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी है। त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाने के लिए महाकुंभ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं का आना जारी है।

शनिवार को एक करोड़ 22 लाख श्रद्धालुओं ने किया स्नान
27वें दिन शनिवार एक करोड़ 22 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। लेकिन श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिसके चलते प्रयागराज आने वाली अधिकतर सड़कों पर जाम की स्थिति है। हजारों की तादाद में लोग प्रयागराज के बाहर जाम में फंसे रहे।

 

घाटों पर पहुंचने में घंटों का इंतजार
वहीं प्रयागराज में भी लोगों को घाटों तक पहुंचने के लिए घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है। भारी भीड़ को देखते हुए पार्किंग स्थल और रूटों पर आपात प्लान लागू कर दिया गया है। अगर बात प्रयागराज आने वाले रूट की करें तो फाफामऊ से प्रयागराज, झूंसी से प्रयागराज, जसरा से प्रयागराज आने वाले रास्तों पर भारी जाम लगा हुआ है।

और पढ़े  UP में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए, वाराणसी में एटीएस ने मार गिराया

 

प्रयागराज में जाम का कारण
– नए पुल पर सुबह वाहनों का आवागमन रोका जाना
– चार पहिया वाहनों का बड़ी संख्या में शहर में प्रवेश
– शटल बसों का मुख्य मार्गों पर जहां-तहां खड़ा होना
– बैरिकेडिंग प्वाइंटों पर लगे पुलिसकर्मियों का स्थिति के अनुसार निर्णय न लेना

श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ के चलते नए पुल पर वाहनों का आवागमन रोका गया था। दोपहर में स्थिति को देखते हुए दोपहिया वाहनों को आगे जाने की अनुमति दी गई। – अजयपाल शर्मा, नोडल महाकुंभ कमिश्नरेट

 

 

दोपहर दो बजे तक इतने लाख श्रद्धालुओं ने किया स्नान
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में 2 बजे तक कल्पवास में 10 लाख से अधिक श्रद्धालु हैं तो वहीं 99.65 लाख तीर्थयात्री पहुंचे हैं। आज से अब तक कुल 1.09 लाख से अधिक लोगों ने स्नान किया है। वहीं 8 फरवरी तक 42 करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान कर लिया है।

 

ऐसी ही भीड़ रही तो समापन तक संख्या 60 करोड़ के पार
महाकुंभ में लोग दिन-रात पैदल चल कर 10-12 किमी की दूरी खुशी मन से तय कर रहे हैं। लाखों लोग अपनी तीन पीढि़यों के साथ संगम में डुबकी लगा रहे है।

 

मेला प्रशासन का दावा है कि ऐसी ही भीड़ रही तो महाकुंभ के समापन तक श्रद्धालुओं की संख्या 60 करोड़ के पार हो सकती है। महाराष्ट्र से आए अशोक, मधुबाला, अमित पांडेय, बिहार की प्रिया, सरोजनी, पवन झां, झारखंड के महंत गोपालदास, नेपाल के दीपक थापा, मध्यप्रदेश की सरोजनी, विश्वास, राजस्थान की आनंदी, केदार, गुजरात के अमरेंद्र पटेल, विपिन, उत्तराखंड के मनोज, राजेश शर्मा, अमित वत्स आदि का कहना है कि यहां पहुंचने पर सारे कष्ट भूल गए। साथ ही बच्चों को भी खूब अच्छा लग रहा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आ रही हैं संगम

प्रयागराज की पावन धरा पर सोमवार को देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कदम रखेंगी और इसकी भव्यता व दिव्यता की साक्षी बनेंगी। वे आठ घंटे से अधिक समय तक प्रयागराज में रहेंगी और इस दौरान संगम स्नान के साथ ही यहां अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

और पढ़े  UP- सपा नेता का कत्ल: कार में बैठते समय मारी गोली, धुंधली फुटेज पुलिस के लिए चुनौती

 

 

माघी पूर्णिमा पर रेलवे लागू करेगा मौनी अमावस्या वाला प्लान
वसंत पंचमी के बाद से महाकुंभ नगर में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन महाकुंभ के पांचवें स्नान पर्व पर मौनी अमावस्या वाला प्लान लागू करेगा। श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए सोमवार रात 12 बजे से ही रेलवे यह प्लान लागू कर देगा। इस दौरान अयोध्या, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, कानपुर, झांसी व सतना की ओर ऑन डिमांड ट्रेनें चलाई जाएंगी।

  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…