दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: आम आदमी पार्टी की हार पर बोले केजरीवाल – हम जनता का फैसला स्वीकार करते हैं

Spread the love

 

दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा को रुझानों में बहुमत मिल गया है। जंगपुरा सीट से आप के मनीष सिसोदिया हार गए हैं। अरविंद केजरीवाल को भी हार मिली है। सीएम आतिशी जीत गई हैं। कुछ सीटों पर कांटे की टक्कर चल रही है। कभी भाजपा तो कभी आप बढ़त बना रही है।

 

‘लोगों के बीच रहेंगे और उनकी सेवा करते रहेंगे’

आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “हम लोगों के जनादेश को बड़ी विनम्रता से स्वीकार करते हैं। मैं भाजपा को इस जीत के लिए बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे उन सभी वादों को पूरा करेंगे, जिनके लिए लोगों ने उन्हें वोट दिया है। हमने पिछले 10 सालों में स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में बहुत काम किया है। हम न केवल एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे, बल्कि लोगों के बीच रहेंगे और उनकी सेवा करते रहेंगे.

 

बेहतर विपक्ष की भूमिका निभाएंगे-केजरीवाल

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जनता का फैसला स्वीकार करते हैं। जनता की सेवा करते रहेंगे। भाजपा को जीत की बधाई देता हूं। 10 साल में हमने बहुत काम किया। हम आगे भी सुख-दुख में लोगों के काम आएंगे। बेहतर विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।


Spread the love
और पढ़े  IIT Delhi- PM मोदी बोले- मुझे आप सभी पर गर्व है, बेटियों के मेधावी होने से स्थिति और बेहतर होती
  • Related Posts

    सांसद पप्पू यादव को तुरंत मिले अतिरिक्त PSO, दिल्ली HC का केंद्र सरकार को सख्त निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को अतिरिक्त निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) तुरंत उपलब्ध कराए। कोर्ट…


    Spread the love

    “वंदे मातरम” बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, जन गण मन जैसा मिलेगा कानूनी संरक्षण, कितनी होगी सजा?

    Spread the love

    Spread the loveराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को एक विधेयक को मंजूरी दे दी, जिसके तहत जानबूझकर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के गायन में बाधा डालना या उसे रोकना अपराध माना जाएगा।…


    Spread the love