मोस्टवांटेड- बिहार पुलिस ने मार गिराया मोस्टवांटेड अपराधी,एनकाउंटर के दौरान एसटीफ के जवान को भी लगी गोली

Spread the love

गोपालगंज में पुलिस और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। शुक्रवार मध्य रात्रि इनामी कुख्यात मनीष यादव को एसटीफ और बिहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मार गिराया है। इधर, अपराधी की लगी गोली से एक एसटीफ का जवान भी घायल हो गया है। जिसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक घायल जवान की स्थिति अब खतरे से बाहर है। घटना गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द गांव के पास की बताई जा रही है। रामपुर खुर्द गांव में हुए इस एनकाउंटर में कुख्यात मनीष यादव मारा गया।

50 हजार रुपये का इनाम घोषित था
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कुख्यात मनीष यादव पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। वह कई मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी। पूर्व मुखिया अरविंद यादव हत्याकांड का वह नामजद आरोपी था। उस पर गोपालगंज जिले में कई हत्या के मामले दर्ज थे। मुखिया अरविंद यादव की हत्या के बाद गोपालगंज एसपी ने उस पर ₹50000 का इनाम रखा था। अपराधी मनीष यादव गोपालगंज जिले के ऊंचकागाव थाना क्षेत्र के भगवान टोला गांव का निवासी था ।

बाबू गैंग’ के नाम से तैयार किया गैंग
मनीष यादव ने लूट और डकैती जैसे संगीन अपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए ‘बाबू गैंग’ के नाम से गैंग खड़ा किया है। ‘बाबू गैंग’ में शामिल कई सदस्यों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस को ‘बाबू गैंग’ के लीडर की लंबे समय से तलाश चल रही थी। हर बार पुलिस टीम को चकमा देकर भाग जाता था। पुलिस को इस बार ‘बाबू गैंग’ के लीडर मनीष यादव के पहुंचने की पुख्ता जानकारी मिली, जिसके बाद इलाके में नाकेबंदी कर पुलिस ने गिरफ्तार करने की कोशिश की, लेकिन मुठभेड़ में कुख्यात मनीष यादव मारा गया।

और पढ़े  बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने पांचवें राउंड में बनाई बड़ी बढ़त, BJP का हाल खराब

‘बाबू गैंग’ के नाम से तैयार किया गैंग
मनीष यादव ने लूट और डकैती जैसे संगीन अपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए ‘बाबू गैंग’ के नाम से गैंग खड़ा किया है। ‘बाबू गैंग’ में शामिल कई सदस्यों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस को ‘बाबू गैंग’ के लीडर की लंबे समय से तलाश चल रही थी। हर बार पुलिस टीम को चकमा देकर भाग जाता था। पुलिस को इस बार ‘बाबू गैंग’ के लीडर मनीष यादव के पहुंचने की पुख्ता जानकारी मिली, जिसके बाद इलाके में नाकेबंदी कर पुलिस ने गिरफ्तार करने की कोशिश की, लेकिन मुठभेड़ में कुख्यात मनीष यादव मारा गया।

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: बिहार के छात्रों के लिए CM सम्राट की चार बड़ी घोषणाएं, शिक्षा-परीक्षा व्यवस्था में बदलाव होंगे

    Spread the love

    Spread the loveबिहार में शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और छात्र-केंद्रित बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को चार महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने…

    Spread the love

    Bihar- तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, मॉर्निंग वॉक पर निकलीं तीन महिलाओं को कुचला, 3 की मौत

    Spread the love

    Spread the loveमधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। स्टेट हाईवे-27 पर जगदंबा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार एक अनियंत्रित काले रंग…

    Spread the love