निर्मम हत्या: बेटा मां का सिर काटकर घर में दफन कर रहा था,पिता को भी नहीं पता, क्यों मार डाला बेटे ने

 

नालंदा में एक कपूत ने अपनी मां की निर्मम हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को घर में दफन करने की कोशिश कर रहा था। इसके लिए करीब दो फीट तक गड्डा तक खोद चुका था। लेकिन, आसपास के लोग वहां पहुंच गए और उसे पकड़ लिया। घटना राजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत सबलपुर गांव की है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृत महिला के बाद घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, हत्या की सूचना मिलने के उपरांत राजगीर थाना के थाना अध्यक्ष रमन कुमार एवं दरोगा संजीव कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मौके से हसुली भी बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार, मृत महिला की पहचान सबलपुर गांव निवासी मोहन उपाध्याय की पत्नी साखो देवी (75) के रूप में की गई है। आरोपी मोहन उपाध्याय का छोटा बेटा अजीत कुमार है। राजगीर थाना अध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। एफएसएल की टीम को मौका ए वारदात के निरीक्षण के लिए बुलाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है एवं आरोपी से पूछताछ जारी है। फिलहाल हत्या के कारणों पर सस्पेंस बना हुआ है।

शव दफनाने के लिए घर में खोदा गड्ढा
बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह हुई जब मोहन उपाध्याय घर से बाहर निकले और पत्नी की हत्या बेटे के द्वारा किए जाने का शोर मचाने लगे। आसपास के लोग मौके पर जूट और तत्काल इस बात की जानकारी राजगीर पुलिस को दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि अजीत कुमार ने अपनी मां की हत्या के बाद शव को दफन करने के लिए घर में ही गड्ढा खोद दिया था। करीब दो फीट गड्ढा अजीत खोद चुका था। लेकिन, समय रहते हमलोग पहुंच गए और उसे पकड़ लिया।

और पढ़े  बिहार में नीतीश कुमार ने बुलाई जदयू की अहम बैठक,एमएलसी चुनाव समेत किन मुद्दों पर करेंगे बात?

हमेश नशे में धुत रहता था अजीत
अजीत कुमार चार भाइयों में सबसे छोटा है और वह अपने माता-पिता के साथ ही रहता था। एक भाई सीआरपीएफ में जबकि अन्य भाई अपना अपना रोजगार करते हैं। सभी भाई अलग-अलग रहते हैं। परिजनों का कहना है कि दो दिन पूर्व अजीत कुमार ने पत्नी के साथ मारपीट की थी। इसके बाद मायके से उसका साला है और अपनी बहन को लेकर चला गया। इसके कारण घर में बुजुर्ग मां-बाप के अलावा अजीत रह रहा था। अजीत कुमार हमेशा गांजे के सेवन में धुत रहता था। बताया जा रहा है कि वह नशे का आदी हो चुका था। इसके पूर्व भी उसने अपनी मां के साथ मारपीट कर हाथ तोड़ दिया था।

 

  • Related Posts

    बिहार: वित्त रहित विद्यालय-महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मियों के लिए बड़ी खबर, 461 करोड़ रुपये का अनुदान जारी

    बिहार के वित्त रहित विद्यालयों और महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षकों और कर्मचारियों के भुगतान के लिए अनुदानित…

    बिहार में नीतीश कुमार ने बुलाई जदयू की अहम बैठक,एमएलसी चुनाव समेत किन मुद्दों पर करेंगे बात?

    बिहार में शिक्षक-स्नातक निर्वाचन को सरगर्मी तेज हो गई है। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय जनता दल ने जब जनता दल यूनाईटेड को महागठबंधन में शामिल होकर सरकार बनाने का फिर…