फकीरे राम मंदिर की खरीद-फरोख्त के मामले को लेकर चंपत राय के खिलाफ केस दर्ज..

Spread the love

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के खिलाफ फकीरे राम मंदिर की खरीद फरोख्त को लेकर अयोध्या के सिविल कोर्ट में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। कोर्ट ने इस संबंध में राय के खिलाफ नोटिस भी जारी कर दी है। यह मुकदमा शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य अविमुक्तेश्वरनंद सरस्वती की तरफ से दायर किया गया है।

बता दें कि राम मंदिर में परकोटा सीधा करने के लिए फकीरे राम मंदिर खरीदा गया था। इसे दूसरी जगह बनवाने के लिए ट्रस्ट ने मंदिर को जमीन व पैसे दिए थे। अब मुकदमा दायर कर यह मांग की गई है कि इस मंदिर को तोड़ा न जाए और यहां भगवान की राग-भोग आरती संचालित रहे। मुकदमे में फकीरे राम मंदिर के महंत रघुवर शरण, सदस्य राम किशोर सिंह, मंदिर पर दावा करने वाले कृपा शंकर दास, फकीरे राम मंदिर को खरीदने वाले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय को इसमें पार्टी बनाया गया है।

मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की तरफ से न्यायालय में अधिवक्ता रणजीत लाल वर्मा और तरुणजीत लाल वर्मा ने अपील की थी। अधिवक्ता रंजीत लाल वर्मा और तरुण जीत लाल वर्मा ने ही राम मंदिर विवाद में निर्मोही अखाड़ा के पक्ष में न्यायालय में पैरवी की थी।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- गर्मी के बीच श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार उडुपी रेस्टोरेंट, मैनेजर शैलेंद्र अवस्थी ने बताई खास व्यवस्था
  • Related Posts

    शाहजहांपुर- भीषण हादसा: कंटेनर की टक्कर से ऑटो सवार दंपती समेत 3 की मौत, तीन लोग घायल

    Spread the love

    Spread the loveशाहजहांपुर जिले में कांट-जलालाबाद हाईवे पर रविवार को तेज रफ्तार डंपर से ऑटो को टक्कर लग गई। हादसे में कांट थाना क्षेत्र के गांव बवक्करपुर निवासी सनी कुमार…


    Spread the love

    रामपुर के स्वार में एनआईए का छापा, संदिग्ध आतंकी फैजान और उसके दोस्त के घर खंगाले गए सुराग

    Spread the love

    Spread the loveगुजरात के अहमदाबाद में पकड़े गए संदिग्ध आतंकी फैजान शेख उर्फ फैजान सलमानी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम रविवार सुबह स्वार इलाके में पहुंची। एजेंसी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *