Today Horoscope 30 January आज इस राशि के जातकों को वाद-विवाद से रहना होगा दूर,पढ़ें आज का अपना दैनिक राशिफल।

 

मेष राशि- आपको बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध करने से बचना होगा। आप किसी दूसरे के वाहन का प्रयोग मांगकर ना चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है। आपकी कोई डील यदि लंबे समय से अटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है। आपको अपने निवेश संबंधी मामलों पर पूरा ध्यान देना होगा।

वृषभ राशि- नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। माताजी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो आप उसे दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं। आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं की चालों को समझना होगा, तभी आप आगे बढ़ पाएंगे।

मिथुन राशि- एक बहुत ही अच्छी ऊर्जा का संचार होगा। समाज में सराहे जाएंगे। रौब रुआब बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम संतान की स्थिति मध्यम है, व्यापार अच्छा है।

कर्क राशि- ऊर्जा का हराश होगा। खर्च की अधिकता होगी। प्रेम से दूरी, संतान से दूरी, व्यापार थोड़ा नुकसानदेह होगा बचकर पार करें।

सिंह राशि- यात्रा का योग बनेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि- कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम संतान मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम की स्थिति अच्छी है, संतान थोड़ा मध्यम दिख रहा है। व्यापारिक स्थिति अच्छी दिख रही है। भाग्य साथ देगा।

और पढ़े  Today Horoscope 06 September 2026 आज इन राशि वालों को अचानक हो सकता है धन लाभ, जानें अपना आज का दैनिक राशिफल।

वृश्चिक राशि- चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं बचकर पार करें। प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार अच्छा है।

धनु राशि- शादी ब्याह तय हो सकता है। प्रेमी प्रेमिका की मुलाकात संभव है। शुभता बढ़ रही है। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सबकुछ अद्भुत है, बहुत बढ़िया है।

मकर राशि- शत्रु परास्त होंगे। कार्यों की विघ्न बाधा खत्म होगी। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा, प्रेम संतान अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। बिजनेस में यदि कुछ समस्या चली आ रही थी, तो आप उन्हें भी दूर करने के पूरी कोशिश करेंगे। आपका पूरा फोकस अपने लक्ष्य पर रहेगा, तभी वह पूरा हो सकता है। अविवाहित जातकों के लिए बेहतर रिश्ता आ सकता है। रोजगार को लेकर इधर-उधर भटक रहे लोगों को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।

मीन राशि-  नौकरी में कार्यरत लोगों का समय अच्छा बीतेगा, क्योंकि उन्हें मन मुताबिक काम मिलेगा। आपके मन में प्रेम और स्नेह बना रहेगा, लेकिन आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव रहने से आपको टेंशन भी अधिक रहेगी। आप किसी दोस्तों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

  • Related Posts

    Today Horoscope 07 September 2026 आज इन राशि वालों के लिए बन रहे हैं शुभ योग, नए अवसरों से बदल सकती है किस्मत, पढ़ें अपना राशिफल।

      मेष- आज का दिन नई उम्मीद और राहत लेकर आ सकता है। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम आखिरकार पूरा होने से मन हल्का और खुश महसूस करेगा।…

    Today Horoscope 06 September 2026 आज इन राशि वालों को अचानक हो सकता है धन लाभ, जानें अपना आज का दैनिक राशिफल।

    मेष- आज का दिन कभी खुशी तो कभी थोड़ी चिंता का एहसास करा सकता है। दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से मिली खबर मन को उदास कर सकती है, लेकिन…