उत्तराखंड: पूर्व विधायक चैंपियन और विधायक उमेश शर्मा विवाद, 14 दिन न्यायिक हिरासत में पूर्व विधायक चैंपियन को भेजा जेल

 

उत्तराखंड में खानपुर से विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच विवाद के बाद गिरफ्तार किए गए चैंपियन को आज कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद चैंपियन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। प्रभारी संयुक्त निरीक्षक अभियोजन हरिद्वार रिंकू वर्मा ने की पुष्टि की है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कोर्ट परिसर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। उधर, विधायक उमेश शर्मा को भी पुलिस रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली से हरिद्वार के रोशनाबाद कोर्ट में पेश करने के लिए रवाना हो गई।

कोर्ट परिसर के आसपास उमड़ी समर्थकों की भीड़

कोर्ट में पेशी के दौरान पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के सैकड़ो समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। कोर्ट परिसर को भी छावनी में तब्दील कर दिया गया है। एसपी देहात शेखर सियाल चंद्र खुद मौके पर व्यवस्था संभाल रहे हैं। कई थाने की फोर्स के अलावा पीएसी भी कोर्ट परिसर और आसपास लगा दी गई है।

हत्या के प्रयास का मुकदमा हआ था दर्ज

बता दें कि कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को खानपुर विधायक उमेश कुमार के आवास पर फायरिंग और मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया गया था। हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इस मामले से पूरे क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

 

ये है पूरा मामला

बता दें कि रविवार को पूर्व विधायक चैंपियन की ओर से विधायक उमेश के कैंप कार्यालय पर गोली चलाने के बाद माहौल गर्मा गया था। इसके बाद विधायक उमेश कुमार चैंपियन के कार्यालय पर हाथ में पिस्टल ले जाते हुए दिखाए दिए थे। पुलिस ने किसी तरह उन्हें रोका था। इस मामले में दोनों के समर्थकों में टकराव की स्थिति बन गई थी। जिसके बाद दोनों के कैंप कार्यालय पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। इस बीच पुलिस चैंपियन को गिरफ्तार करते हुए देहरादून के नेहरू कालोनी थाने में ले गई।
उसके बाद देर रात पुलिस चैंपियन और उनके समर्थकों को लेकर रुड़की पहुंची थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। साथ ही विधायक उमेश कुमार और उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया था। देर रात तक पुलिस अधिकारी रुड़की में ही डेरा डाले रहे थे। वहीं पुलिस पूर्व विधायक चैंपियन और विधायक उमेश कुमार समेत उनके समर्थकों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। इसे देखते हुए कोर्ट के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि सोमवार की दोपहर पूर्व विधायक और विधायक और उनके समर्थकों को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट के आसपास पुलिस तैनात की गई है। इसके अलावा दोनों के समर्थकों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है।
और पढ़े  बरेली: बिना नक्शा पास कराए बना उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या का फार्म हाउस, बीडीए कर रहा जांच
  • Related Posts

    पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन

          समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के सभी विकासखंडों में…

    हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में घायल छात्र प्रांजल की मौत, अब तक तीन की जान गईं, छात्रा का जारी है उपचार

    हल्द्वानी के तीनपानी के पास फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय प्रांजल मावड़ी ने रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 12वीं पास कर…