पेटी में बंद जनता का फैसला, कल खुलेगा किस्मत का ताला, किसके सिर सजेगा ताज..

Spread the love

निकाय चुनाव को प्रतिष्ठा का सवाल बनाने और धुआंधार चुनाव प्रचार करने वाली भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां हल्द्वानी नगर निगम के मतदाताओं के दिलों की थाह नहीं ले सकीं। अब मतदान संपन्न होने के बाद दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशियों समेत बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं के दिलों की धड़कने लगातार बढ़ रही हैं। कोई भी यह साफ बताने की स्थिति में नहीं है कि चुनाव कौन जीत रहा है। हर कोई हार जीत को लेकर अपने-अपने गणित लगा रहा है।

भाजपा ने इस चुनाव में मतदाताओं का रुख अपनी ओर करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रोड-शो कराने के साथ-साथ केंद्रीय राज्यमंत्री प्रदीप टम्टा, सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, डॉ. मोहन सिंह बिष्ट समेत कई दायित्वधारियों को मैदान में उतारा था। जबकि कांग्रेस ने पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रहे प्रकाश जोशी के अलावा विधायक सुमित ह्रदयेश को चुनाव प्रचार में लगाया था। कांग्रेस ने भी गली-मोहल्लों तक चुनाव प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ी। प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क में कोई घर नहीं छोड़ा। इसके सबके बावजूद मतदान खत्म होने के बाद भी कोई भी नेता मतदाताओं की थाह नहीं ले सका। कांग्रेस व भाजपा समेत अन्य प्रत्याशियों को केवल बनभूलपुरा ही नजर आया और वह कहते रहे कि यहां से तो एक ही पार्टी को ही वोट पड़ेगा।

ढाई घंटे देरी तक चला मतदान
कई मतदान केंद्रों में दोपहर के बाद तो कहीं शाम को मतदाताओं की कतार में एकाएक हुई वृद्धि के कारण इस बार मतदान प्रक्रिया लगभग रात साढ़े सात बजे तक चलती रही। शाम पांच बजे के बाद हल्द्वानी, भीमताल, लालकुआं आदि निकायों में मतदान केंद्रों पर भारी भीड़ लगी रही।

कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखी गई मतपेटियां
देर शाम मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद सभी सातों निकायों की मतपेटियों को अच्छी तरह से सील कर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच अलग-अलग स्थानों पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रख दिया गया है। उप निर्वाचन अधिकारी शिवचरण द्विवेदी के मुताबिक नगर निगम हल्द्वानी समेत लालकुआं और कालाढूंगी की मतपेटियां एमबी इंटर कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में, नैनीताल, भवाली और भीमताल की मतपेटियां नैनीताल स्थित जीजीआईसी परिसर में और रामनगर की मतपेटियां रामनगर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी गई हैं। स्ट्रांग रूम में पर्याप्त सुरक्षा बल और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

और पढ़े  चमोली- SIR में लापरवाही पर सहायक अध्यापक निलंबित, ग्रीष्मावकाश के बाद से लगातार चल रहे अनुपस्थित

कसौटी पर खरे न उतरे तो लगाई नोटा पर मुहर
नैनीताल जिले की अलग-अलग निकायों में मेयर, पालिकाध्यक्ष और चेयरमैन समेत पार्षद व सभासदों के प्रत्याशी कई मतदाताओं की कसौटी पर खरे नहीं उतरे। लिहाजा उन्होंने प्रत्याशी को वोट देने के बजाय इनमें से कोई नहीं यानी नोटा पर मुहर लगाना उचित समझा।

बनभूलपुरा में शांति से प्रशासन ने राहत की सांस ली
इस बार निकाय चुनाव में बनभूलपुरा क्षेत्र के वार्डों में पिछले वर्षों की अपेक्षा शांति का माहौल बना रहा। इक्का दुक्का छिटपुट घटनाओं को छोड़कर कोई बड़ी घटना नहीं हुई। इससे पुलिस और प्रशासन ने राहत महसूस की।

दुकानें रहीं बंद, सड़कों पर सन्नाटा
निकाय चुनाव के चलते यहां बाजार बंद रही और सड़कों पर भी अपेक्षाकृत वाहन कम चले। आम दिनों में जाम से जूझने वाली नैनीताल रोड, कालाढूंगी रोड, बरेली रोड और रामपुर रोड में इक्का दुक्का वाहनों को छोड़कर दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में बाजार और दुकानें खुली रहीं। शाम पांच बजे के बाद शहर में भी कुछ दुकानें खुलने लगी थीं।


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love