विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन कुमार ने भारी उद्योग मंत्री श्री एचडी कुमारस्वामी से की मुलाकात

 

 

 

नई दिल्ली: 21 जनवरी 2025 – विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन कुमार ने आज माननीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री (पूर्व मुख्यमंत्री, कर्नाटक) श्री एचडी कुमारस्वामी से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों के बीच हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और अन्य राष्ट्रीय मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।

डॉ. विपिन कुमार ने मंत्री जी को परिषद की वर्तमान गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में अवगत कराया। उन्होंने विशेष रूप से हिंदी को देश और विदेशों में और भी प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की। डॉ. कुमार ने बताया कि विश्व हिंदी परिषद विभिन्न देशों में हिंदी भाषा और संस्कृति के प्रचार के लिए कई कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, और उनकी योजना है कि आने वाले समय में हिंदी को और भी अधिक वैश्विक पहचान दिलाई जाए।विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन कुमार ने भारी उद्योग मंत्री श्री एचडी कुमारस्वामी से की मुलाकात

मंत्री श्री एचडी कुमारस्वामी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि हिंदी भाषा देश की एकता और अखंडता को सशक्त बनाने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने हिंदी को भारत के विभिन्न क्षेत्रों में अधिक प्रचलित बनाने के लिए सरकार के समर्थन की बात की और कहा कि उनके मंत्रालय की तरफ से इस दिशा में हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

यह मुलाकात हिंदी भाषा को वैश्विक मंचों पर और भी प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

और पढ़े  टैक्सी चालक ने बच्ची का किया यौन उत्पीड़न: दिल्ली के निजी स्कूल में पढ़ती है 3 साल की मासूम, आरोपी गिरफ्तार
  • Related Posts

    ब्रिक्स के लिए अब 10 दिन हाई अलर्ट पर रहेगी नई दिल्ली, 14 सितंबर तक 24 घंटे निगरानी

    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली में व्यवस्था बनाए रखने के लिए एनडीएमसी ने पूरे तंत्र को 24 घंटे निगरानी मोड में डाल दिया है। 11 से 13 सितंबर…

    शिक्षक दिवस: राष्ट्रपति मुर्मू का गुरुजनों के नाम संदेश, नई तकनीक और पढ़ाने के तरीकों पर कही ये बात

    शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को देशभर के शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छात्रों को अच्छा इंसान बनाने और उनका सही मार्गदर्शन…