कारगिल विजय दिवस: राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम MODI समेत कृतज्ञ राष्ट्र ने बलिदानियों को नमन किया, जानिए किसने क्या कहा?

 

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी समेत कृतज्ञ राष्ट्र आज कारगिल के बलिदानियों को नमन कर रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि आज का दिन भारतीय सेना के वीर जवानों की असाधारण वीरता, साहस और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश के आत्मसम्मान की रक्षा करने वाले बलिदानी सपूतों को याद करते हुए कहा कि मातृभूमि के लिए मर मिटने का सैनिकों का जज्बा आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करेगा।

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कारगिल के बलिदानियों को याद करते हुए एक्स पर लिखा;
1999 में पाकिस्तान की हिमाकत के बाद भारतीय सेना ने जिस तरह का जवाब दिया, उसे याद कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज कारगिल विजय दिवस पर कहा कि सैनिकों का समर्पण और सर्वोच्च बलिदान देशवासियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

 

कारगिल के बलिदानियों को रक्षा मंत्री ने दी श्रद्धांजलि
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी वीर सपूतों के बलिदान को नमन किया। उन्होंने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा, ‘कारगिल विजय दिवस पर, मैं उन वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी देश के सम्मान की रक्षा में असाधारण साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। कारगिल युद्ध के दौरान उनका सर्वोच्च बलिदान हमारे सशस्त्र बलों के अटूट संकल्प की चिरस्थायी याद दिलाता है। भारत उनकी सेवा का सदैव ऋणी रहेगा।’

 

गृह मंत्री अमित शाह ने कारगिल के बलिदानियों को याद कर लिखा;
आज से 26 साल पहले पाकिस्तान के दुस्साहस पर मुंहतोड़ जवाब देने वाले भारत के पराक्रमी सपूतों को याद कर गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, ऑपरेशन विजय दुश्मनों को घुटनों पर लाने की अमिट मिसाल है।

और पढ़े  महिला पत्रकार उत्पीड़न मामला: एसीपी विवेक भगत को एडिशनल डीसीपी का चार्ज देने का फैसला टला, खुद की थी ये मांग

 

 

12547

  • Related Posts

    आज के अहम घटनाक्रम इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन- राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल

    विपक्षी नेता और सांसद मंगलवार को एसआईआर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर संसद से निर्वाचन सदन तक मार्च करेंगे। प्रस्तावित मार्च…

    BJP: विपक्ष के चुनाव आयोग के खिलाफ मार्च पर संबित पात्रा का पलटवार, कहा- संस्थाओं को बदनाम करने की कोशिश

    इंडिया ब्लॉक मंगलवार को संसद से चुनाव आयोग के तक मार्च करेगा। इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष संवैधानिक…