पीएम किसान योजना: खबर काम की 31 जनवरी तक किसान ध्यान से करवा लें ये काम, वरना 19वीं किस्त से रह सकते हैं वंचित

Spread the love

 

केंद्र और राज्य सरकारें किसानों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती हैं जिनसे किसानों को खेती करने से लेकर अन्य कामों में मदद मिल रही है। इसके लिए बस आप जिस योजना के लिए पात्र हैं आपको उस योजना में आवेदन करना होता है। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसका लाभ सिर्फ पात्र किसानों को मिलता है। जो किसान इस योजना से जुड़ते हैं उन्हें साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये देने का प्रावधान है।

ऐसे में अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो इस योजना से जुड़ सकते हैं और इस बार जारी होने वाली 19वीं किस्त का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। पर अगर आप चाहते हैं कि आपको 19वीं किस्त मिले तो इसके लिए आपको एक काम करवाना होता है जिसके बारे में आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं।

ये है वो काम
  • अगर आप भी चाहते हैं कि आपको 19वीं किस्त का लाभ मिले तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आपको इसके लिए फॉर्मर रजिस्ट्री करवानी होती है। जो किसान इस काम को नहीं करवाएंगे वे किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इस काम को आपको 31 जनवरी 2025 तक करवा लेना है।
कैसे करवा सकते हैं?

पहला तरीका

  • फॉर्मर रजिस्ट्री करवाने के लिए विभाग द्वारा वेबसाइट शुरु की गई है। जैसे, अगर आप उत्तर प्रदेश के किसान हैं तो आप इस आधिकारिक पोर्टल upfr.agristack.gov.in पर जाकर फॉर्मर रजिस्ट्री करवा सकते हैं
  • इस काम को करवाने के लिए आपको आधार कार्ड और उससे लिंक मोबाइल नंबर चाहिए होता है, क्योंकि इस पर ओटीपी आता है
दूसरा तरीका
  • अगर आप ऑनलाइन इस काम को नहीं करवाना चाहते तो आपके पास ऑफलाइन का भी ऑप्शन है। फॉर्मर रजिस्ट्री करवाने के लिए आप अपने नजदीकी सीएससी यानी कॉमन सर्विस सेंटर पर जा सकते हैं और यहां से इस काम को करवा सकते हैं
  • इसके लिए भी आपको आधार कार्ड और उससे लिंक मोबाइल नंबर चाहिए
तीसरा तरीका
  • अगर आप ऑनलाइन पोर्टल के जरिए या अपने नजदीकी सीएससी यानी कॉमन सर्विस सेंटर जाकर भी फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं करवाना चाहते, तो ऐसे में इस काम को करवाने के लिए आपके पास एक और विकल्प है। आप फॉर्मर रजिस्ट्री पंचायत सहायक/लेखपाल/प्राविधिक सहायक (कृषि) से करवा सकते हैं।
और पढ़े  भारत के सबसे अमीर मंदिर- 9 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति, तिरुपति की दौलत कई देशों की GDP से ज्यादा

Spread the love
  • Related Posts

    अष्टमी नवमी 2026: अष्टमी-नवमी का कंफ्यूजन यहां करें दूर, जानें कब करें कन्या पूजन और किस दिन होगी राम नवमी

    Spread the love

    Spread the loveचैत्र नवरात्रि का पर्व अब समापन की ओर है। लेकिन उससे पहले कन्या पूजन का विधान है। शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के अंतिम दो दिन अष्टमी और नवमी…


    Spread the love

    सुप्रीम कोर्ट ने गुरुग्राम दुष्कर्म मामले में हरियाणा सरकार को फटकारा,कहा- हरियाणा पुलिस का रवैया शर्मनाक

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा में तीन साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में असंवेदनशील रवैया अपनाने पर नाराजगी जताई है। हरियाणा पुलिस और उसकी बाल…


    Spread the love