उत्तराखंड के 100 नगर निकायों में आज बृहस्पतिवार को चुनाव होगा। 5,405 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो जाएगा। शनिवार 25 जनवरी को मतगणना होगी। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से सभी निकायों में आईएएस और पीसीएस अफसरों को बतौर पर्यवेक्षक तैनात किया गया है। आयोग कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। नैनीताल जिले के सात निकायों में आज सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा।
तल्लीताल लोक निर्माण विभाग बूथ पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मतदान किया। इस दौरान उन्होंने सभी से वोट डालने की अपील की।

रामनगर में शुरू हुआ मतदान
रामनगर में निकाय चुनाव को लेकर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। रामनगर में बनाए गए 44 बूथो पर सुबह से ही मतदान करने वाले की भीड़ लग गई। सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सुबह से ही लाइनों में खड़े हो गए हैं।
अल्मोड़ा 05 33
उत्तरकाशी 05 49
यूएस नगर 17 232
चमोली 10 63
चंपावत 04 23
टिहरी 10 66
देहरादून 07 440
नैनीताल 07 164
पिथौरागढ़ 06 60
पौड़ी 07 129
बागेश्वर 03 24
रुद्रप्रयाग 05 26
हरिद्वार 14 208
कुल 100 1517
इन दस्तावेज को दिखाकर डाल सकेंगे वोट
आधार कार्ड, पैनकार्ड, दुकान पंजीकरण पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य या केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, स्थानीय निकाय या निजी औद्योगिक घरानों की ओर से कर्मचारियों को जारी सेवा पहचान पत्र, बैंक या डाकघर की पासबुक, राशनकार्ड, भूमि की रजिस्ट्री या हाउसटैक्स का बिल, छात्र पहचान पत्र या लाइब्रेरी कार्ड, एससी, एसटी या ओबीसी का प्रमाणपत्र, शस्त्र लाइसेंस, पेंशन दस्तावेज, भूतपूर्व सैनिक विधवा या आश्रित प्रमाण पत्र, रेलवे या बस का पास, दिव्यांग प्रमाणपत्र, स्वतंत्रता सेनानी पहचान पत्र, टेलीफोन, पानी या बिजली का बिल, दुकान पंजीकरण पत्र, गैस कनेक्शन ब्लू बुक, अन्नपूर्णा कार्ड योजना, परिवहन अधिकारियों से जारी संवाहक लाइसेंस, परिवार रजिस्टर का सत्यापित दस्तावेज, निवास का प्रमाणपत्र, राज्य पुलिस की ओर से बस्तियों में जारी पहचान पत्र।







