हल्द्वानी: हिरासत से संदिग्ध के भागने पर एसएसपी ने चौकी प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी को किया निलंबित, बहाना बनाकर भागा था युवक

Spread the love

 

 

ल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र के एक व्यापारी के घर हुई चोरी के मामले में हिरासत में लिया गया एक संदिग्ध रविवार की रात पुलिस की हिरासत से भाग निकला था। एक तरफ अधिकारियों ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी है तो दूसरी तरफ प्रथम दृष्टया गंभीर लापरवाही मिलने पर निलंबन की कार्रवाई हुई। सोमवार को एसएसपी ने चौकी प्रभारी आरटीओ के साथ ही एक अपर उप निरीक्षक और कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। उधर आरोपित की तलाश में पुलिस टीमों ने कई ठिकानों पर दबिश भी दिया है।

नवंबर माह में मुखानी क्षेत्र के एक व्यापारी के यहां चोरी की वारदात हुई थी। शहर के अंदर हुई इस चोरी का पर्दाफाश पुलिस के लिए चुनौती बन गया था। ऐसे में पुलिस ने घटना के पर्दाफाश के लिए टीम बना दी थी। चोरी के तार नेपाल से जुड़े मिल गए। हल्द्वानी पुलिस ने जाल बिछाया और नेपाल मूल के युवक प्रेम को पकड़ा। उसे आरटीओ पुलिस चाैकी लाकर पूछताछ जारी थी। रविवार को वह वॉशरूम के बहाने फरार हो गया। चौकी से संदिग्ध के भागने की घटना पुलिस के बड़ा सिर दर्द बन गया था। सोमवार को एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने आरटीओ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बलवंत सिंह के साथ यहां तैनात अपर उप निरीक्षक सुमित कुमार और कांस्टेबल मनीष कुमार उप्रेती को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

सीसीटीवी के जरिए शहर की छानी खाक
आरोपित प्रेम के पुलिस हिरासत से फरार होने के बाद पुलिस की कई टीमें धरपकड़ में जुट गई हैं। शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी के जरिए गलियों तक की पड़ताल हुई लेकिन उसका पता नहीं चला। अब टीमें बनाकर कुछ ठिकानों पर दबिश की तैयारी है।

और पढ़े  उत्तराखंड: CM धामी के निर्देश- सभी जिलों में होंगी प्रवासी पंचायतें, युवाओं को रोजगार के अवसर देने पर जोर

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के…


    Spread the love