हल्द्वानी- डाक विभाग में नौकरी के लिए लगा दी फर्जी मार्कशीट,युवती को मिली देवलचौड़ में तैनात, ऐसे खुला राज 

 

 

हल्द्वानी में डाक विभाग में हाईस्कूल की फर्जी मार्कशीट लगाकर नौकरी पाने का एक और मामला सामने आया हैं। पिछले वर्ष हुई ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) की भर्ती में लालकुआं की युवती चयनित हुई थी। युवती की हाईस्कूल की मार्कशीट फर्जी होने की आशंका होने के चलते विभाग ने नियुक्ति पर रोक लगा दी थी। संबंधित बोर्ड से जानकारी लेने पर मामले का खुलासा हुआ।

वर्ष 2024 जून में हुई ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती में लालकुआं की एक युवती का चयन देवलचौड़ के शाखा डाकघर में ब्रांच पोस्टमास्टर पद पर हुआ था। इसे नवंबर में ड्यूटी ज्वाइंन करनी थी। डाक विभाग ने जब दस्तावेजों की जांच की तो युवती की हाईस्कूल की मार्कशीट डीजी लॉकर में दिखाई नहीं दी। मार्कशीट फर्जी होने की आशंका के चलते विभाग ने नियुक्ति पर रोक लगाई थी। युवती ने बिहार ओपन बोर्ड की मार्कशीट लगाई थी। इस पर विभाग ने संबंधित बोर्ड को मार्कशीट जांचने के लिए भेजी। कुछ समय पूर्व विभाग को जांच रिपोर्ट मिली, जिसमें मॉर्कशीट फर्जी पाई गई। इस पर डाक विभाग ने चयनित अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित कर दिया।

सहायक डाक अधीक्षक प्रकाश पांडे ने बताया कि फर्जी प्रमाणपत्र की आशंका के चलते नियुक्ति पर रोक लगाई थी। कुछ दिन पूर्व बोर्ड से मिली रिपोर्ट के बाद मार्कशीट फर्जी मिली। युवती के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
और पढ़े  देहरादून: पलटन बाजार में सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक वाहन प्रतिबंधित, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…