अयोध्या : उद्योग व्यापार मंडल ट्रस्ट ने किया मौन यात्रा करने का ऐलान

Spread the love

अयोध्या उद्योग व्यापार मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष नन्द कुमार गुप्ता ने बताया कि अयोध्या धाम मे प्रस्तावित फोरलेन/चौड़ीकरण से विस्थापित हो रहे लगभग 800दुकानदारो को बचाने के लिए अयोध्या उद्योग व्यापार मंडल ट्रस्ट लगातार एक साल से सैकड़ो प्रत्र शासन/प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री तक लिख रहा है साथ ही स्थानीय माननीयो एवं अधिकारियों से मिलकर रोजी रोटी बचाने के लिए गोहार मचा रहा है लेकिन कोई सुनवाई ना होते देख व्यापारी समाज उपवास,जल सत्याग्रह, सामूहिक हनुमानचालीसा पाठ,हवन इत्यादि का कार्यक्रम किया फिर भी सुनवाई ना होने से व्यापारी समाज मजबूरी में 1जुलाई को मौन यात्रा रामपैड़ी से निकालने का निर्णय लिया।उपरोक्त यात्रा के एक दिन पहले 30जून एडीएम प्रशासन के साथ सीओ एलआईयू तिवारी जी एवं व्यापारी नेताओ के मध्य वार्ता हुई प्रशासन दबाव बनाकर मौन यात्रा स्थगित करने की बात पर जोर देता रहा और अंत मे सीओ एलआईयू ने धमकी दे डाली कि यदि आपलोग बात नही मानोगे तो लखनऊ से सेलटैक्स की टीम बुलाकर सभी दुकानो पर छापा डलवाया जायेगा।उसके 1जुलाई के कार्यक्रम मे भी दर्जनो वयापारीयो पर मुकदमा दर्ज कर दिया।उसके बाद 16जुलाई को व्यापारियों के आह्वान पर 12बजे से २बजे तक साकेतिक बंदी के सन्दर्भ मे पुन:कल 13जुलाई को सायं 6बजे प्रशासन ने वयापारीयो संग साकेंतिक बंदी को स्थगित करवाने के लिए बैठक बुलाई।बैठक मे फिर सीओ एलआईयू ने आन्दोलन की बात पर दर्ज मुकदमे मे विवेचना कर गिरफ्तारी तक बात कह डाली। विरोध करने पर उन्होंने कहा यदि साकेतिक बंदी होगी तो आपके खिलाफ मुकदमा लिखकर जेल भेज देगे।पंकज सरार्फ ने कहा बेहतर होताभविष्य की जरूरत को देखते अफीमकोठी से गैसगोदाम होते हुए बह्मकुडं से राजघाट तक सिक्सलेन बनाया जाय जिससे यात्रियो की भीड़ को बाटा जा सके साथ यह रास्ता जन्मभूमि मंदिर केवल दो मीटर की दूरी पर है।प्रस्तावित नयाघाट से सहादतगंज अव्यवहारिक फोरलेन बीच बाजार में होने के कारण हजारो व्यापारियों की रोजी रोटी उजाड़ रही है एेसे जनअहितकारी योजना को रद्द किया जाना चाहिए।शक्ति जायसवाल ने बताया जन्मभूमि दर्शन के सात मार्ग क्षीरेश्वर मंदिर के सामने सम्पर्क मार्ग,संतोषी अखाड़ा के बगल,सुग्रीव किला के सामने,बर्तमान दर्शन मार्ग, वेद मंदिर के सामने पुराना दर्शन मार्ग, मंदिर के पशिचम बह्मकुड गुरूद्वारा- दुराहीकुआ की तरफ से एवं मंदिर के दक्षिण नया दर्शन मार्ग बनाकर/चालू कर दिया जाना चाहिए जिससे हनुमानगढ़ी से जन्मभूमि तक चौड़ीकरण की जद मे आने वाले सैकड़ो व्यापारीयो की रोजी रोटी बच जायेगी।सरकार के योजनाओ में हम सभी सहयोगी है लेकिन उपरोक्त दोनो अव्यवहारिक योजनाओ को सरकार को जनहित देखते हुए रद्द कर देनी चाहिए।बृज किशोर पाडेंय ने कहा शासन/प्रशासन चंद लोगो के बजाय प्रभावित हो विभिन्न बाजारो के पैनल सीधी वार्ता होने से सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद ज्यादा है श्री पाडेय ने कहा विस्थापित करने की डीपीआर दिखाई पड़ रही है लेकिन विस्थापितों को स्थापित करने की डीपीआर नही दिखाई पड़ने से व्यापारी समाज रोजी रोटी उजड़ने के डर से भयग्रस्त है।इस अवसर पर नन्द कुमार गुप्ता, पंकज सर्राफ, शक्ति जायसवाल,बृज किशोर पाडेंय, अवधेश मोदनवाल, मुन्नू तिवारी,शम्मी गुप्ता,अजय श्रीवास्तव आदि शामिल रहे

और पढ़े  पावर प्लांट लगाने के नाम पर 400 करोड़ रुपये का जमीन घोटाला, पूर्व एडीएम और अन्य के खिलाफ FIR

Spread the love
  • Related Posts

    श्रम विभाग की बैठक में फैसला, प्रदेश में अब दो दिन वर्क फ्रॉम होम, अलग-अलग शिफ्ट में खुलेंगे ऑफिस

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश में बढ़ती लागत और गैस की कमी के चलते कई उद्योगों पर संकट गहराने लगा है। इसको लेकर श्रम विभाग की उच्च स्तरीय बैठक में महत्वपूर्ण फैसले…


    Spread the love

    13 लाख वाहनों के ट्रैफिक चालान माफ, UP सरकार के अध्यादेश पर सुप्रीम कोर्ट असंतुष्ट, जानें…

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश सरकार ने वर्ष 2023 में एक कानून बनाकर 1 जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2021 के बीच के लाखों लंबित यातायात मामलों को स्वतः समाप्त कर दिया।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *