टिकटॉक एप बंद: अमेरिका में टिकटॉक बंद हुआ,प्रतिबंध के बाद प्ले स्टोर से भी हटाया गया एप,समझौते की कोशिश जारी

Spread the love

 

मेरिका में शनिवार शाम से टिकटॉक एप बंद हो गया है। दरअसल अमेरिका में टिकटॉक पर प्रतिबंध लग गया है, जिसके बाद कानून प्रभावी होने से पहले ही टिकटॉक का अमेरिका में संचालन बंद हो गया। यूजर्स एप पर वीडियो नहीं देख पा रहे हैं। यूजर्स को एप पर एक मैसेज दिखाई दे रहा है, जिसमें एप पर प्रतिबंध लगाने की जानकारी दी गई है। हालांकि संदेश में कहा गया है कि हमारे साथ जुड़ रहिए। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही संचालन शुरू हो सकता है।

प्रमुख प्लेस्टोर से हटाई गई एप
टिकटॉक को प्रमुख प्ले स्टोर से भी हटा लिया गया है। टिकटॉक एप एपल और गूगल प्ले स्टोर पर नहीं दिखाई दे रही है। टिकटॉक पर बीते दिनों एक कानून बनाकर अमेरिकी सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया था। हाल ही में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने भी टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस को अमेरिका में एप का संचालन बंद करने का आदेश दिया है। हालांकि ये भी कहा है कि अगर कोई अमेरिकी कंपनी बाइटडांस के शेयर खरीदकर टिकटॉक का संचालन करती है तो एप का अमेरिका में संचालन जारी रह सकता है। कानून के मुताबिक 19 जनवरी से टिकटॉक पर अमेरिका में प्रतिबंध लग गया है। हालांकि किसी अमेरिकी कंपनी को बाइटडांस के शेयर बेचने की कवायद जारी है।

ट्रंप ने दिए जारी रखने के संकेत
डोनाल्ड ट्रंप पहले टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में थे, लेकिन अब उन्होंने संकेत दिए हैं कि वे टिकटॉक को अमेरिका में जारी रख सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया था कि एलन मस्क बाइटडांस के शेयर खरीद सकते हैं, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। अमेरिका में सुरक्षा चिंताओं के कारण टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाया गया है। अमेरिका का आरोप है कि टिकटॉक यूजर्स का डेटा चीन इकट्ठा कर रहा है। अमेरिका में टिकटॉक के 17 करोड़ यूजर्स हैं।

और पढ़े  पश्चिम एशिया संकट-: 'होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर भारतीय नाविकों की न करें तैनाती', पढ़ें DGMA की एडवाइजरी

Spread the love
  • Related Posts

    PM Modi- प्रधानमंत्री मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को किया रवाना, इन प्रोजेक्ट्स का भी हुआ उद्घाटन-शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveपीएम मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद रेलवे जंक्शन से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।…


    Spread the love

    शर्त के साथ रोक हटी- SC ने खोला ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की रिलीज का रास्ता, जानें कब आएगी फिल्म?

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की अखिल भारतीय रिलीज को मंजूरी देते हुए स्पष्ट किया है कि फिल्म को 28 जुलाई या उसके बाद ही देशभर…


    Spread the love