उत्तराखंड: दर्दनाक हादसा- दिल्ली के यात्रियों की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 2 लोगों की मौत, 1 घायल

 

उत्तराखंड के पौड़ी में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। दिल्ली के यात्रियों की कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। इस दौरान हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति घायल हुआ है।

जानकारी के अनुसार, पोखारी निवासी एक व्यक्ति दिल्ली से कार बुक कर अपने गांव आया था। कार चालक ने परिवार को खाल्यूंडांडा स्टैंड पर उतारा और खाल्यूंडांडा भौन मोटर मार्ग से होकर वापस दिल्ली की ओर लौटने लगा।

कुछ दूर जाकर ही कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में दो की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रमेश लाल मैरा के लिए बैठे थे और प्रदीप दिल्ली से ही बैठकर आए थे । रमेश लाल और प्रदीप की मौके पर मृत्यु हो गई और ड्राइवर घायल है।

 

और पढ़े  श्रीनगर: BJP प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का स्वागत, जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक में होंगीं शामिल
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…