अल्मोड़ा- कई दिन बाद क्वारब में रास्ता खुलने से पटरी पर लौटी यातायात व्यवस्था

Spread the love

 

ल्मोड़ा- हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई दिन बाद वाहनों की आवाजाही शुरु होने के कारण अल्मोड़ा के बाजारों में जरूरी सामान की आपूर्ति सामान्य होने लगी है। बीती रात और मंगलवार को बड़ी संख्या में ऐसे वाहन जो काशीपुर, हल्द्वानी और नैनीताल में ही रोके गए थे, वे सामान लेकर पहुंचे। अभी कई-कई दिन बाद वाहन सामान लेकर आ पा रहे थे।

अल्मोड़ा के साथ दो अन्य जनपदों बागेश्वर और पिथौरागढ़ भी क्वारब से हाईवे खुलने के कारण यातायात व्यवस्था में काफी हद तक सुधार देखने को मिला। अगस्त में हुई भारी बारिश के कारण क्वारब में पहाड़ी दरकने के कारण मलबा और पत्थर सड़क पर गिरने से यहां यातायात बाधित था। सड़क के बैठ जाने के कारण 11 दिन तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप रही थी। कई दिन की मेहनत के कारण सारे मलबे को हटाकर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे से हाईवे को सड़क का चौड़ीकरण खोल दिया गया था।

अल्मोड़ा के जनरल सामान के व्यवसायी मनोज कुमार ने बताया कि क्वारब से हाईवे खुल जाने के कारण मंगलवार को कई दिन बाद वाहन दूध और ब्रेड आदि जरूरी सामान लेकर अल्मोड़ा पहुंचे अन्यथा अभी तक वाहनों की आवाजाही रानीखेत की ओर से होने के कारण जरूरी सामान के वाहन या तो दोपहर बाद पहुंच रहे थे या फिर दो-तीन दिन बाद आ पा रहे थे। भवन निर्माण के ठेकेदार राजकुमार विश्वकर्माने बताया कि कई दिन बाद वाहनों की आवाजाही शुरु होने पर निर्माण सामग्री भी मंगलवार से अल्मोड़ा पहुंचने लगी है। अल्मोड़ा से रोडवेज की सभी बसें मंगलवार को क्वारब से ही आईं और गईं। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता महेंद्र कुमार ने बताया कि क्वारब में यातायात मंगलवार को भी जारी रहा। यातायात संचालन पर लगातार नजर रखी जा रही है।

और पढ़े  नैनीताल- जंगी सिक्स के जांबाज योद्धा हवलदार करन सिंह का निधन

 

 


Spread the love
  • Related Posts

    चमोली सुरंग भूस्खलन- चमोली सुरंग हादसे में राहत और बचाव कार्य जारी, घटनास्थल पर पहुंचे CM धामी,मृतकों के लिए चार-चार लाख देने की घोषणा

    Spread the love

    Spread the loveविष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे। इसमें…


    Spread the love

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love