हल्द्वानी- होटल में खाया खाना..फिर बिना बिल चुकाए भाग गए, हरियाणा के 4 युवकों ने भीमताल में की ऐसी करतूत

 

नए साल पर घूमने आए हरियाणा के चार युवक भीमताल के एक होटल में खाना खाने के बाद बिना भुगतान किए रफूचक्कर हो गए। शिकायत पर पुलिस ने हल्द्वानी में उन्हें पकड़ लिया। होटल मालिक की शिकायत के बाद स्कार्पियो गाड़ी से आते चारों युवकों को हल्द्वानी में पुलिस ने बुधवार रात पकड़ा।

पुलिस को केवल उनकी गाड़ी के नंबर का अंदाज था। सूत्रों के मुताबिक रामपुर रोड पर पकड़ने के बाद पुलिस चारों को टीपीनगर चौकी ले गई। वहां होटल मालिक को ऑनलाइन तीन हजार रुपये का भुगतान कराया गया। इसके बाद चारों को छोड़ दिया गया। हालांकि कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।

 

और पढ़े  हरिद्वार: 17 हाथियों पर नजर, डब्लूडब्लूएफ के सहयोग से छह को पहनाया जाएगा रेडियो कॉलर
  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार

    चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार…