अयोध्या- अधेड़ की एयरपोर्ट के लिए खोदवाए गए नाले में गिरकर हुई मौत, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Spread the love

 

कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के समाहा कला में एयरपोर्ट के लिए खोदवाए गए नाले में गिरकर बुधवार की देर रात एक अधेड़ की मौत हो गई। परिजन रात भर उन्हें खोजते रहे लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। बृहस्पतिवार की सुबह उनका शव घर के बगल ही नाले में पड़ा मिला तो हलचल मच गई। काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए और आक्रोश जताया।

गांव निवासी रामचरन यादव (45) बुधवार की रात घर से निकले थे। इस बीच संदिग्ध परिस्थितियों में घर से सटे हुए नाले में गिर गए। सुबह काफी संख्या में परिजन और ग्रामीण एकत्र हुए और पुलिस बुलवाई गई। मृतक के भाई राम मूरत यादव ने बताया कि प्रशासन ने नाला खोदवाया और खुले में ही छोड़ दिया है।

आने-जाने के लिए भी रास्ता नहीं बचा है। इस वजह से यह मौत को दावत दे रहा था। प्रशासन के अनदेखी की वजह से हादसा हुआ है। ग्रामीण पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचने तक शव न उठाने पर अड़े हैं। हालांकि मौके पर पीआरबी पुलिस मौजूद है।

 


Spread the love
और पढ़े  गाजियाबाद: 7 साल की बच्ची को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, हत्या कर तीसरी मंजिल से फेंका शव
  • Related Posts

    हैवानियत- मुजफ्फरनगर में परेशान 23 साल की बहू ने 67 वर्ष के ससुर का प्राइवेट पार्ट काटा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक महिला ने अपने 67 वर्षीय ससुर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।…


    Spread the love

    CM Yogi-: गाजियाबाद के दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, पूजा-अर्चना की

    Spread the love

    Spread the love सीएम योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद के दुधेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे। योगी आदित्यनाथ ने मंदिर पहुंच कर पहले जलाभिषेक किया उसके बाद महंत नारायण गिरी ने पटका पहना…


    Spread the love