चंदन गुप्ता हत्याकांड:- NIA कोर्ट का 6 साल बाद आया फैसला,28 को दोषी करार, तिरंगा यात्रा के दौरान हुई थी हत्या

Spread the love

 

खनऊ की विशेष एएनआई कोर्ट ने कासगंज में हुए चंदन गुप्ता हत्याकांड में छह साल बाद फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने 28 आरोपियों को दोषी करार दिया है जबकि दो को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। बता दें कि 26 जनवरी 2018 को कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता चंदन गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद इलाके में हिंसा फैल गई थी। घटना को लेकर यूपी में कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठे थे।

मामले में सलीम नाम के युवक को मुख्य आरोपी बनाया गया था। वहीं करीब 20 लोगों को नामजद किया गया था। चंदन एक सामाजिक संस्था चलाता था। उसके पिता सुशील गुप्ता कासगंज के एक अस्पताल में कंपाउंडर के रूप में काम करते थे।

हत्या के बाद कासगंज का माहौल खराब हो गया था और हिंसा भड़क उठी थी। शहर में उपद्रव व आगजनी हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 49 लोगों को गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार को एनआईए कोर्ट ने छह साल बाद फैसला सुना दिया।


Spread the love
और पढ़े  Noida- श्रमिक हिंसा में हुई थी विदेशी फंडिंग, सत्यम के खाते में कई देशों से जमा कराए गए एक करोड़ रुपये
  • Related Posts

    Cabinet  बैठक: पंचायत आरक्षण आयोग, 1010 बेड अस्पताल समेत 12 प्रस्ताव पास, पढ़ें बड़े फैसले

    Spread the love

    Spread the loveयोगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को लखनऊ में हुई। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। पंचायत चुनावों में ओबीसी आरक्षण…


    Spread the love

    शादी से इनकार पर की थी डीएलएड छात्रा की हत्या, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    Spread the love

    Spread the loveबरेली के सीबीगंज इलाके में शीशगढ़ निवासी डीएलएड छात्रा नीतू की हत्या का राज खुल गया है। पुलिस ने रविवार रात टियूलिया अंडरपास के पास हुई मुठभेड़ में…


    Spread the love