अयोध्या: मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव की तैयारी को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी व प्रदेश के मंत्री ओपी राजभर पहुंचे अयोध्या

 

योध्या जनपद की मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव की तैयारी को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी व प्रदेश के मंत्री ओपी राजभर आज अयोध्या पहुंचे, सर्किट हाउस में भाजपा नेत्री लक्ष्मी सिंह व राम मंदिर समर्थक बबलू खान ने उन्हें अंग वस्त्र देकर स्वागत किया, मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर ओपी राजभर ने कहा कि उपचुनाव जनता भी जानती है और विपक्ष भी जानता है, 80% जनता सत्ता पक्ष के प्रत्याशी को वोट देता है, इसका कारण यह है कि विपक्ष अगर जीतेगा तो 2 साल रोना रोएगा कि हमारी सरकार नहीं है तो हम क्या करें, इस नाते जनता सत्ता पक्ष के साथ खड़ी रहती है, विपक्ष भी जानता है कि उपचुनाव ज्यादा सीटें सत्ता पक्ष जीतता है, इसका उदाहरण यह है कि प्रदेश में 9 सीटों पर 7 सीटे सत्ता पक्ष ने जीती है, यही विपक्ष हो हल्ला कर रहा था कि 9 की 9 सीटे हम जीतेंगे, आखिर हश्र क्या हुआ, इस उपचुनाव को विपक्ष 2027 के चुनाव का सेमीफाइनल बना रहे थे, सेमीफाइनल तो बन गया 2027 की चुनाव का, रही बात मिल्कीपुर सीट की, जिस दिन काउंटिंग के डेट आएगी उस दिन देख लीजिएगा एनडीए का प्रत्याशी चुनाव जीतेगा, बाबा साहब अंबेडकर पर गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी को लेकर ओपी राजभर ने कहा कि जीवन भर कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर का विरोध किया, बाबा साहेब गरीब शोषित वंचितो की लड़ाई जीवन भर कांग्रेस से लड़ते रहे, बाबा साहब को दो-दो बार चुनाव कांग्रेस ने हराया, केंद्रीय मंत्रिमंडल से बाबा साहब को कांग्रेस के कारण इस्तीफा देना पड़ा, आज कांग्रेस बाबा साहब अंबेडकर के नाम पर सिर्फ वोट की राजनीति कर रही है, गृहमंत्री अमित शाह का यह मकसद नहीं था कि डॉक्टर अंबेडकर का विरोध करें बाबा साहब अंबेडकर के संबंध में गृहमंत्री ने केवल इतना कहा था कि आज जो आप अंबेडकर अंबेडकर कर रहे हो अगर उनकी विचारधारा माने होते तो आज देश की यह दुर्गति नहीं होती।

और पढ़े  योगी कैबिनेट: चुनावों से पहले हर वर्ग को खुश करने की कोशिश, किसानों को मिलेगा सस्ता लोन, अग्निवीरों को आरक्षण

 

  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…