डोमिनिका : हाईकोर्ट ने मेहुल चोकसी को खराब स्वास्थ्य के आधार पर दी जमानत।

डोमिनिका की हाईकोर्ट ने सोमवार को भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की ओर से चिकित्सकीय आधार पर दायर की गई जमानत याचिका पर सुनवाई की। अदालत ने स्वास्थ्य आधार पर उसे एंटीगुआ और बारबुडा की यात्रा करने के लिए अंतरिम जमानत दे दी है। हालांकि, अदालत ने कहा है कि जमानत केवल और केवल एंटीहुआ में इलाज कराने के लिए दी गई है। यह जमानत तब तक के लिए दी गई है जब यह प्रमाणित नहीं हो जाता कि वह यात्रा करने के लिए स्वस्थ है, इसके बाद उसे डोमिनिका लौटना होगा। इससे पहले मेहुल चोकसी ने तंत्रिका संबंधी (न्यूरोलॉजिकल) स्वास्थ्य समस्या से ग्रस्त होने और इसका इलाज डोमिनिका में उपलब्ध नहीं होने को आधार बनाकर अपनी जमानत याचिका पर जल्द सुनवाई के लिए याचिका दाखिल की थी। इसके अलावा उसने इस याचिका पर जल्द सुनवाई करने का भी आग्रह किया था, जिसे हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया था। पहले इस याचिका पर सुनवाई 23 जुलाई को होनी थी। उल्लेखनीय है कि चोकसी पंजाब नेशनल बैंक में 13,500 करोड़ रुपये के घोटाले में वांछित है।

और पढ़े  जोधपुर नगर निगम चुनाव परिणाम: BJP-कांग्रेस बराबर पर, वार्ड 50 के एक बूथ पर हो सकता है दोबारा मतदान
  • Related Posts

    5 मिनट की गूगल मीट कॉल में 80 नौकरियां खत्म: अमेरिकी कंपनी ने पूरी भारतीय कस्टमर सर्विस टीम हटाई, वजह क्या?

    अमेरिकी फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी कंपनी ब्लू वाइन ने महज पांच मिनट की गूगल मीट कॉल में 80 लोगों की अपनी पूरी भारतीय कस्टमर सर्विस टीम को ही निकाल बाहर किया है।…

    रियाद को 48 एफ-35 देगा अमेरिका?: हूती-सऊदी तनाव के बीच ट्रंप प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम

    अमेरिका का डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन सऊदी अरब को एफ-35 लड़ाकू विमान बेचने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए ट्रंप प्रशासन ने सांसदों से कहा कि वे सऊदी अरब को…