उत्तराखंड निकाय चुनाव: हल्द्वानी- भाजपा में मेयर पर माथापच्ची..क्या बीजेपी में मंथन से निकलेगा अमृत,इन 3 नामों में किया जा रहा विचार

Spread the love

 

कांग्रेस ने नगर निगम के लिए ललित जोशी को मेयर प्रत्याशी घोषित कर दिया है, लेकिन भाजपा के लिए मेयर प्रत्याशी के नाम की घोषणा करना सरदर्द साबित हो गया है। भाजपा अब पैनल में भेजे गए तीन नामों पर माथापच्ची करने में जुटी हुई है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि भाजपा मेयर प्रत्याशी के रूप में किसी नए चेहरे के नाम पर भी विचार कर रही है।

भारतीय जनता पार्टी में मेयर प्रत्याशी के दावेदारों के पैनल में निवर्तमान मेयर डॉ. जोगेंद्र सिंह रौतेला के अलावा दो अन्य नाम भी शामिल थे। इनमें एक नाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े नेता और दूसरा नाम एक जनप्रतिनिधि के पति का था। इन तीन नामों में किसी एक नाम को फाइनल करना भाजपा हाईकमान के लिए मुश्किल साबित हो रहा है। सूत्र बताते हैं कि निवर्तमान मेयर के नाम पर दो अलग-अलग राय बन रही हैं। पार्टी में इस बात पर मंथन चल रहा है कि अगर प्रत्याशी को रिपीट किया जाए तो एंटी इनकंबेंसी फैक्टर नुकसान पहुंचा सकता है। यह भी चर्चा है कि अगर पार्टी हल्द्वानी में नया चेहरा उतारती तो वह जिताऊ साबित होगा या नहीं। यही कारण है कि टिकट फाइनल होने में में समय लग रहा है।

 

संघ से जुड़े कार्यकर्ता पर भी इसलिए सहमति नहीं बनी है क्योंकि वह स्थानीय स्तर पर अभी हाल ही में लांच हुए हैं, जबकि तीसरा नाम एक ऐसे व्यक्ति का है जिनकी पत्नी पूर्व में जिले में एक जिम्मेदार पद पर आसीन हैं। ऐसे में पार्टी में मेयर पद के एक दावेदार के रूप में सहमति नहीं बन पा रही है। चर्चा है कि मेयर प्रत्याशी के एक नए नाम पर सहमति नहीं बन पा रही है।

और पढ़े  चारधाम यात्रा- पहली बार केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में लगेगी एटीसी प्रणाली, पल-पल मिलेगी मौसम की जानकारी

 

भाजपा और कांग्रेस में दिखने लगी बगावत
भाजपा हाईकमान ने शुक्रवार की देर रात रामनगर पालिकाध्यक्ष सीट के लिए मदन जोशी को टिकट दिया। जोशी के उम्मीदवार घोषित होने के बाद शनिवार को पांच भाजपा नेताओं वरिष्ठ नेता नरेंद्र शर्मा, संजय डॉर्बो, भूपेंद्र खाती, भावना भट्ट और गणेश चंद्र सिंह रावत ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र खरीदा। वहीं, इससे पहले शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता भगीरथलाल चौधरी भी नामांकन पत्र खरीद चुके हैं। चौधरी ने बताया कि वह सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। शुक्रवान देर रात भाजपा ने मदन जोशी को उम्मीदवार बनाया तो नाराज पांच नेताओं के नामांकन पत्र खरीदकर बगावती तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इधर, कांग्रेस में भी बगावत दिख रही है, यहां निवर्तमान अध्यक्ष हाजी मो. अकरम ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। शनिवार को कांग्रेस से जुड़े फैजुल हक ने भी अध्यक्ष पद के नामांकन पत्र खरीदा है।

प्रत्याशियों की घोषणा प्रदेश स्तर से होनी है। इसे लेकर हाईकमान स्तर पर मंथन चल रहा है। जल्द ही प्रत्याशियों की सूची घोषित हो जाएगी।
-प्रताप बिष्ट, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी नैनीताल


Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार- GST का डेटा एंट्री ऑफिसर 20 हजार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार में जीएसटी का डेटा एंट्री ऑफिसर 20 हजार रुपये की रिश्वत के साथ विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ पकड़ा। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हरिद्वार निवासी…


    Spread the love

    डिप्टी CM बृजेश पाठक का राहुल गांधी पर हमला, बोले- दंगे करवाना चाहते हैं मोहब्बत की दुकान चलाने वाले

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि मोहब्बत की दुकान चलाने का दावा करने वाले देश में दंगे करवाना चाहते हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश…


    Spread the love