अयोध्या: झाड़ियों में मिला अज्ञात युवती का शव, 72 घंटे तक शिनाख्त के लिए रखा जाएगा । 

Spread the love

योध्या जिले के थाना इनायतनगर अंतर्गत पारा ताजपुर में कस्तूरबा गांधी विद्यालय के पास झाड़ियों में अज्ञात युवती का शव मिला है। शव प्लास्टिक के बोरी में स्थानीय लोगों को दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और शिनाख्त का प्रयास कर रही है। युवती की हत्या कर शव बोरी में रखकर फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।

सीओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना कैसे हुई स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस चौकी हैरिंग्टनगंज क्षेत्र के पारा ताजपुर स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय के पास झाड़ियों में शौच करने गए लोगों को एक प्लास्टिक की बोरी दिखाई दी। इससे बहुत दुर्गंध आ रही थी। झाड़ियों के बीच में बोरी में कुछ पड़ा होने की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को प्लास्टिक की बोरी में युवती का शव दिखाई दिया।

ग्रामीणों ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। संदिग्ध परिस्थितियों में बोरी में शव मिलने की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली इनायत नगर देवेंद्र पांडेय और क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी का कहना है कि बोरी में मिली युवती 18-19 वर्ष की लग रही है। उसकी शिनाख्त कराई जा रही है।

आसपास के गांव के लोगों से भी जानकारी ली जा रही है कि कोई युवती लापता तो नहीं थी। फिलहाल ग्रामीणों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरने के बाद शव मोर्चरी हाउस भेजवा दिया गया है। मोर्चरी हाउस में 72 घंटे तक शव को शिनाख्त के लिए रखवाया जाएगा। शिनाख्त न होने पर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  बरेली में CM योगी को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, हवालात से लंगड़ाते हुए निकला

Spread the love
  • Related Posts

    हाईकोर्ट ने दिया आदेश- अतीक के बेटे उमर को छोटे भाई के जनाजे में शामिल होने के लिए मिली पैरोल

    Spread the love

    Spread the loveइलाहाबाद हाईकोर्ट ने भाई अबान अहमद की मिट्टी में शामिल होने के लिए जेल में बंद अली अहमद और उमर अहमद को पैरोल पर रिहा करने का आदेश…


    Spread the love

    BJP नेता को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, महिला-अधिवक्ता पर रिपोर्ट दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveअलीगढ़ में भाजपा नेता को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए गए। इसके बाद वीडियो…


    Spread the love