नैनीताल /अल्मोड़ा:- अभी तक बड़े वाहनों के लिए नहीं खुल पाया अल्मोड़ा हाईवे

 

रमपानी भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब की पहाड़ी के पास सड़क का 200 मीटर हिस्सा नदी की तरफ धंसने के चलते बुधवार को भी बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई। बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं होने से अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ की तरफ आने जाने वाले यात्रियों को 50 किमी अतिरिक्त सफर तय करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

पुलिस की ओर से बड़े वाहनों को खैरना से रानीखेत होते हुए अल्मोड़ा भेजा जा रहा है। वहीं, बुधवार को कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने रानीखेत की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को रानीखेत और अल्मोड़ा सड़क किनारे रोके रखा। इधर, कैंची धाम के पास ट्रक खराब होने से आधे घंटे तक जाम लगने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, रानीखेत सड़क पर वाहनों के भारी दबाव के चलते कनवाड़ी की पहाड़ी के पास 20 मिनट तक जाम लगने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा। इधर, भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर भारी वाहनों के नहीं चल पाने से होटल और रेस्टोरेंट संचालक कारोबार को लेकर परेशान हैं।

और पढ़े  देहरादून: खड़गे की सभा के बाद मंच शुद्धिकरण पर कांग्रेस का विरोध, गरमाया विवाद, महेंद्र भट्ट के खिलाफ तहरीर
  • Related Posts

    लालकुआं / मोटाहल्दू- बीसीआरएम पब्लिक स्कूल के पास दिखा तेंदुआ, बिंदुखत्ता से मोटाहल्दू तक दहशत

    बृहस्पतिवार सुबह बेरीपड़ाव के हिम्मतपुर चौम्वाल स्थित मां शारदा धाम मंदिर में पूजा और सफाई करने पहुंचे पंडित नवीन चंद्र भट्ट पर तेंदुआ झपट पड़ा। पंडित के शोर मचाने पर…

    उत्तराखंड के मौसम का हाल: प्रदेश में 150 से अधिक सड़कें बंद, मौसम विभाग की चेतावनी, 9 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

    उत्तराखंड में दूसरे दिन भी 150 से अधिक सड़क बंद रहीं। मंगलवार को राज्य में 172 सड़क बंद थीं, इस स्थिति में थोड़ा ही सुधार हो पाया। बुधवार को भी…