हल्द्वानी: पुलिस ने कराया महिला का न्यूड वीडियो डिलीट…फिर भी आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी,जानिये क्या है पूरा मामला

ल्द्वानी शहर की एक महिला के दोस्त ने ऑनलाइन नोएडा में धोखे से न्यूड वीडियो बना ली। इसके बाद महिला को ब्लैकमेल करने लगा। पुलिस समझौता में वीडियो डिलीट होने के बाद आरोपी ने महिला को जान से मारने और तेजाब डालने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला एक कंपनी में वर्क फ्राॅम होम करती है। उसकी सोशल मीडिया पर बिजनौर के एक व्यक्ति से बातचीत हुई। बताया कि बीते 14 अगस्त को वह कंपनी के काम से नोएडा गई थी। तब उस व्यक्ति से वह मिली। आरोप है कि आरोपी ने धोखे से उसकी न्यूड वीडियो बनाई और बाद में उसे ब्लैकमेल करने लगा। विरोध करने पर उसने उसे पीटा।

इसके बाद आरोपी ने महिला के सोशल मीडिया अकाउंट से सभी फोन नंबर ले लिए। आरोपी ने महिला को न्यूड वीडियो उसके परिजनों को भेजने की धमकी दी। बात नहीं मानने पर वह महिला के संबंधियों और परिजनों को फोन और मैसेज करने लगा। शिकायत पर पुलिस ने उसे नौ नवंबर को हल्द्वानी बुलाया और समझौता करा दिया था।

पुलिस ने सभी वीडियो डिलीट करा दिए थे। आरोप है कि समझौते के बाद भी वह महिला को मारने और तेजाब डालने की धमकी देने लगा। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़े  उत्तराखंड: अक्तूबर में अल्टीमेट साइकिल चैलेंज प्रतियोगिता, 700 किमी के दुर्गम पहाड़ी मार्गों से गुजरना होगा
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने परिवार और मंत्रियों संग देखी हनुमान अंश, उत्तराखंड में टैक्स फ्री होगी फिल्म

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में प्रसिद्ध संत नीब करौरी बाबा के जीवन, उनकी भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित फिल्म हनुमान अंश…

    उत्तराखंड: जल्द नया निकाहनामा लागू करेगा वक्फ बोर्ड, बिना तलाक दूसरा निकाह नहीं करा सकेंगे मौलवी

    उत्तराखंड वक्फ बोर्ड जल्द ही नए निकाहनामे का मॉडल जारी करेगा। इस निकाहनामे के सामने आने के बाद कोई मौलवी किसी व्यक्ति की एक पत्नी के रहते दूसरा निकाह नहीं…