बड़ी खबर- उत्तर प्रदेश भारी विस्फोटक के साथ अलकायदा का आतंकी गिरफ्तार, दूसरे के छिपे होने की खबर

Spread the love

राजधानी लखनऊ में आतंकी संगठन अलकायदा का एक आतंकवादी भारी विस्फोटकों के साथ गिरफ्तार किया गया है जबकि दुबग्गा इलाके की सीतेबिहार कॉलोनी में दूसरे की तलाश जारी है। एटीएस को यहां पर संदिग्ध आतंकवादी छुपे होने की जानकारी मिली थी। एटीएस ने घर के अंदर से दो प्रेशर कुकर बम एक अर्ध निर्मित टाइम बम बरामद किया है। घर में अन्य लोगों के अंदर छुपे होने की जानकारी पर सर्च ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि ये लोग दो-तीन दिन में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे। एटीएस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है। एटीएस ने शाहिद उर्फ गुड्डू और वसीम को गिरफ्तार कर अपनी गाड़ी में बैठा लिया है। अन्य लोगों से पूछताछ जारी है।

शाहिद अपने परिवार के साथ दुबग्गा की सीता विहार कॉलोनी में रहता है। उसने पांच मकानों को किराए पर उठा रखा है।

एटीएस को काकोरी थाना क्षेत्र के दुबग्गा स्थित एक घर मे संदिग्ध लोगों के छिपे होने की सूचना मिली। मामले की पड़ताल के लिए एटीएस की टीम ने छापेमारी की है। टीम घर के अंदर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। एटीएस की टीम के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है। मामले में एक को हिरासत में लिया गया है। प्रेशर कुकर बम बरामद होने की सूचना है।

मिली जानकारी के अनुसार, एटीएस ने मलिहाबाद निवासी शाहिद के गैराज पर छापा मारा है। घर के अंदर वसीम नाम का युवक मौजूद।


Spread the love
और पढ़े  नगरासू गुरुद्वारा विवाद- खुफिया तंत्र पर उठे सवाल, 7 निहंग तीन दिन पहले पहुंचे थे, तैयार करते रहे रणनीति
  • Related Posts

    देहरादून: BJP-कांग्रेस में टिकट पाने की दौड़ में कई चेहरे, पुरानों पर भरोसा या नए पर खेला जाएगा दांव

    Spread the love

    Spread the loveभाजपा का गढ़ मानी जाने वाली डोईवाला विधानसभा में बृजभूषण गैरोला विधायक हैं लेकिन यहां की विरासत संभालने के लिए भाजपा के कई दावेदार मैदान में जोर आजमाइश…


    Spread the love

    देहरादून: पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, प्रशासन और निहंगों के बीच सकारात्मक वार्ता, बढ़ाई सुरक्षा

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब से हिमाचल के रास्ते उत्तराखंड आने की कोशिश कर रहे निहंग सिख समुदाय को लेकर पांवटा साहिब सीमा पर शुक्रवार को हालात तरह सामान्य रहे। प्रशासन और…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *