2024 खरमास 2024:- खरमास हुआ शुरू,14 जनवरी तक शादियों पर लगा विराम, ये काम भी नहीं होंगे

Spread the love

आज 15 दिसंबर से 14 जनवरी 2025 तक खरमास होने के कारण मांगलिक कार्यों, विवाह, गृह प्रवेश, गृह निर्माण, नव प्रतिष्ठान, वधु प्रवेश, मुंडन, उपनयन संस्कार, देव प्रतिमा प्रतिष्ठा आदि कार्यक्रमों पर विराम लग गया है। हालांकि धार्मिक कार्य विधि-विधान से संपन्न होंगे।

ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि सूर्य के बृहस्पति की धनुराशि में गोचर करने से खरमास शुरू होता है। यह स्थिति मकर संक्रांति तक रहती है । इस कारण मांगलिक कार्य नहीं होते हैं। जैसे ही सूर्य धनु राशि में प्रवेश करता है तभी से खरमास आरंभ हो जाता है। इसके साथ ही शादी, विवाह एवं अन्य मांगलिक कार्य निषेध हो जाते हैं।

उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर की रात्रि 10:11 बजे से 14 जनवरी 2025 की सुबह 08:56 मिनट तक सूर्य के मकर राशि मे प्रवेश करने तक खरमास है। वर को सूर्य का बल और वधु को बृहस्पति का बल होने के साथ ही दोनों को चंद्रमा का बल होने से ही विवाह के योग बनते हैं। इस पर ही विवाह की तिथि निर्धारित होती है । खरमास शुरू हो जाने से विवाह संस्कारों पर एक माह के लिए रोक लग जाएगी। जनेऊ संस्कार, मुंडन संस्कार, गृह प्रवेश भी नहीं किया जा सकेगा।


Spread the love
और पढ़े  ट्रंप ने PM मोदी को बताया दोस्त, तरनजीत संधू को दिल्ली का उपराज्यपाल बनने पर दी बधाई
  • Related Posts

    विधानसभा चुनाव- दोपहर 3 बजे तक बंगाल में 78.77%, तमिलनाडु में 70% मतदान हुआ

    Spread the love

    Spread the love लोकतंत्र के महापर्व में आज पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में वोट डाले जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान हों रहे…


    Spread the love

    5 साल बाद चीन के पर्यटकों को वीजा जारी करेगा भारत, गलवान झड़प के बाद से बंद थे

    Spread the love

    Spread the loveभारत सरकार चीनी नागरिकों के लिए पर्यटक वीजा फिर से शुरू करने की तैयारी कर रही है। करीब पांच साल पहले गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के…


    Spread the love