खोला गया बंद मंदिर: मुस्लिम आबादी में 46 साल से बंद शिव मंदिर खोला गया,1978 में दंगे के बाद हिंदू परिवार ने छोड़ा था ये घर

 

संभल के शाही जामा मस्जिद क्षेत्र में शनिवार सुबह जिला प्रशासन ने अतिक्रमण और बिजली चोरी के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। इस दौरान 46 साल से बंद भगवान शिव का मंदिर खुलवाया गया। यह मंदिर महमूद खा सराय इलाके में एक बंद मकान में पाया गया, जो 1978 के दंगे के दौरान हिंदू परिवार का था।

बाद में मकान बेच दिया गया और तब से यह बंद पड़ा था। जिला अधिकारी (डीएम) राजेंद्र पेंसिया और पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण कुमार बिश्नोई की निगरानी में मंदिर की सफाई कराई गई और कुएं की खुदाई शुरू कराई गई है। डीएम पेंसिया ने बताया कि मकान के मालिकाना हक को लेकर जांच की जा रही है।

साथ ही, शाही जामा मस्जिद क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने और बिजली चोरी रोकने के लिए सख्त कार्रवाई जारी है। प्रशासन की टीम ने इलाके में सड़कों, नालों से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए हैं। बिजली चोरी के खिलाफ चलाए गए इस अभियान में 300 से अधिक मकानों में बिजली चोरी पकड़ी गई। इनमें कई मस्जिदें भी शामिल हैं।

 

टीम ने पाया कि एक मस्जिद में 59 पंखे, एक फ्रिज, वॉशिंग मशीन और 25-30 लाइट प्वाइंट बिजली चोरी से चलाए जा रहे थे। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता नवीन गौतम ने बताया कि दोषियों पर कार्रवाई हो रही है। पुलिस ने बिजली विभाग की टीमों की सुरक्षा के लिए क्षेत्र में दो प्लाटून पुलिस बल तैनात किया है। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

और पढ़े  नोएडा की हवा बेहद खराब: आधी रात को 1061 पहुंचा एक्यूआई, दिवाली के अगले दिन हवा में सांस लेना भी हुआ मुश्किल
Uttar Pradesh News temple has been reopened in Sambhal

मस्जिदों में भी बिना कनेक्शन चलती मिली बिजली
नखासा थाना क्षेत्र में डीएम डॉ राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने रायसत्ती, नखासा, हिन्दूपुरा खेड़ा और दीपा सराय में चेकिंग अभियान चलाया। कई मकानों में बिजली चोरी पकड़ी है। इसमें कई मस्जिदें भी शामिल हैं। सभी के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज की जानी है। लाखों रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा।
प्राचीन कुएं के बारे में भी जानकारी मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने साफ किया है कि किसी भी धार्मिक स्थल या सार्वजनिक संपत्ति पर अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
  • Related Posts

    UP: छठ पूजा पर एक्सप्रेसवे पर यात्रियों के लिए होंगे विशेष इंतजाम, अवकाश रद्द, मुस्तैद रहेगा यूपीडा का स्टाफ

    छठ पूजा पर उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेसवे पर बढ़ने वाले यातायात दबाव को देखते हुए उप्र एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष…

    SIR- पूर्व मतदाता भर सकेंगे फार्म-6, धारा-31 के तहत नहीं होगी कार्रवाई, पढ़ें अपडेट..

    चुनाव आयोग ने उन पूर्व मतदाताओं को राहत दी है, जिनका नाम वर्तमान सूची में नहीं है। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से पहले पंजीकृत रहे मतदाता बिना किसी भय के फार्म-6…