जल जीवन मिशन के तहत चयन हुए इस गांव के निवर्तमान प्रधान को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे सम्मानित

Spread the love

नौगांव / उत्तरकाशी

विकासखंड के सुनारा गांव के निवर्तमान प्रधान कुलदीप रावत का चयन जल जीवन मिशन के तहत गठित ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के तहत उनके सराहनीय कार्य के लिए किया गया है। उन्हें आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित करेंगे।

सुनारा के निवर्तमान ग्राम प्रधान कुलदीप रावत ने बताया कि ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति में सराहनीय कार्य करने पर उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम ने उनके नाम का चयन किया है। जनपद से वे एकमात्र प्रधान हैं, जिन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति ग्राम पंचायत के अधीन स्थायी समिति होती है।

इसका कार्य केंद्र सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट जल जीवन मिशन के तहत गांव में जलापूर्ति से जुड़े कार्यों में अहम भूमिका निभाकर पेयजल योजना का प्रवंधन, संचालन, रख-रखाव करना है। उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता मधुकांत कोटियाल ने बताया कि पेयजल संचालन के लिए सक्रिय भूमिका निभाए जाने पर विभागीय सर्वेक्षण के आधार पर सुनारा गांव के प्रधान कुलदीप रावत के नाम का चयन किया गया है।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- नशे की ओवरडोज से युवक की मौत की आशंका
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love