अल्लू अर्जुन: जेल में रात बिताकर लौटे अभिनेता अल्लू अर्जुन, हाईकोर्ट से मिली राहत,हादसे पर मांगी माफी

Spread the love

निवार सुबह हैदराबाद की चंचलगुड़ा सेंट्रल जेल से बाहर निकले साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अब अपने घर पहुंच चुके हैं। घर पहुंचने के बाद एक्टर ने वहां मौजूद फैंस का अभिवादन किया और मीडिया से भी बात की।

‘मैं एकदम ठीक हूं, आपके प्यार के लिए शुक्रिया’
अल्लू ने कहा- ‘जो कुछ भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था। हम उसके लिए माफी मांगते हैं। मैं उनके परिवार के साथ हूं। कोई चिंता की बात नहीं है। मैं एकदम ठीक हूं। मेरे फैंस और आप सभी को मेरा सपोर्ट करने और इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद। मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं और इस मामले में कानून का पूरा सहयोग करूंगा, मृतक के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। हम सिर्फ फिल्म देखने गए थे। नहीं पता था कि ऐसा कुछ हो जाएगा।’

 

30 बार उसी सिनेमाघर में गया, कभी हादसा नहीं हुआ
मीडिया से बात करते हुए अल्लू ने कहा- ‘जो कुछ भी हुआ वो मेरे कंट्रोल के बाहर था। मैं उस थिएटर में बीते कई सालों से अपनी फिल्म देखने जा रहा हूं। बीते 20 साल में मैं वहां कम से कम 30 बार गया हूं पर कभी भी ऐसा कोई हादसा नहीं हुआ। हालांकि, जो भी हुआ उसके लिए हम माफी मांगते हैं। मेरी संवेदनाएं उस परिवार के साथ हैं।’

अल्लू अर्जुन ने किया फैंस का अभिवादन

अल्लू अर्जुन ने जेल से रिहा होते ही ऑफिस का रुख किया। इसके बाद वे अपने जुबली हिल्स स्थित घर ‘अल्लू गार्डन’ पहुंचे। यहां उन्होंने फैंस का अभिवादन किया। साथ ही वे ठीक हैं इस बात का फैंस को आश्वासन भी दिया।

और पढ़े  मानसून- हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट, असम की बाढ़ में 100+ मौतें, IMD की ताजा चेतावनी क्या?

 

आज सुबह रिहा हुए अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन शनिवार सुबह सवा 7 बजे के करीब हैदराबाद की चंचलगुड़ा सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। जेल से रिहा होने के बाद अल्लू अर्जुन जुबली हिल्स स्थित गीता आर्ट्स के ऑफिस गए। अब वो वहां से घर के लिए रवाना हो चुके हैं। एक्टर को लेने के लिए उनके सुसर चंद्रशेखर रेड्डी और पिता अल्लू अरविंद जेल के बाहर पहुंचे। वे यहां से कड़ी सुरक्षा के बीच अपने घर के लिए रवाना हो गए।


Spread the love
  • Related Posts

    राजस्थान में समान नागरिक संहिता विधेयक के ड्राफ्ट को दी मंजूरी; विधानसभा में होगा पेश

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल बैठक में समान नागरिक संहिता विधेयक के ड्रॉफ्ट को मंजूरी दे दी गई है। इसमें लिव-इन रिलेशनशिप के…


    Spread the love

    नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर हमला, मुख्यमंत्री फडणवीस ने दिए जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveशिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में हमले की खबर सामने आ रही है। बादल पर नांदेड़ के…


    Spread the love