अयोध्या: खेत में मिला युवक का अधजला शव, लोगों के देख उड़े होश,पुलिस कर रही जांच

यूपी के अयोध्या में गन्ने खेत में एक युवक का अधजला शव मिला है। लोगों ने देखा तो भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। मौजूद लोगों से बात करके शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

मामला पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव का है। गांव में मूल रूप से बहोरनपुर निवासी कैलाश पाठक का गन्ना का खेत है। इस गन्ने के खेत में रखे पुआल के पास शुक्रवार सुबह एक युवक का शव 60 प्रतिशत जला हुआ मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

 

पुलिस शिनाख्त कराने में जुटी

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त करवाई जा रही है। शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम  कराया जाएगा। शिनाख्त के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा, तब आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  UP में पुलिस चौकी में धमाका: दो खिड़कियां टूटीं, दीवार में आई दरार, ब्लास्ट के पीछे साजिश या महज हादसा?
  • Related Posts

    लखनऊ में प्लास्टिक के गोदाम में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, दमकल की छह गाड़ियां मौके पर

    लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छोटा देवी खेड़ा गांव में एक कबाड़ व्यापारी के प्लास्टिक गोदाम में आग लग गई। जिसके बाद सूचना मिलते ही दमकल…

    शाहजहांपुर: दीपावली पर रोशनी से जगमगाया शहर, आतिशबाजी से गूंजा आसमान, लोगों ने एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं

    दीपावली का त्योहार रविवार को परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। शाम ढलते ही पूरा शहर बिजली की रंग-बिरंगी झालरों और दीपों की रोशनी से जगमगा…