उत्तराखंड:  एक शादी ऐसी भी- अनूठी पहल से चर्चाओं में कर्णप्रयाग की ये शादी, 40 गरीब बच्चे बने बराती

Spread the love

र्णप्रयाग नगर में आयोजित एक विवाह की खूब चर्चा हो रही है। विवाह में की गई अनूठी पहल की वजह परिवार को भी सराहना मिल रही है। दरअसल, यहां एक शादी समारोह में 40 गरीब बच्चों को मुख्य बराती बनाया गया।

इन मुख्य बरातियों को तोहफे में गर्म कपड़े दिए गए। साथ ही बरात पहुंचने पर सभी का माला पहनाकर स्वागत किया। इस बरात की पूरे नगर में चर्चा है। कर्णप्रयाग के उद्यमी रामकृष्ण भट्ट और कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट के भतीजे अंशुल भट्ट की शादी 10-11 दिसंबर को आयोजित हुई। सभी परिवारजनों ने निर्णय लिया कि शादी में गरीब बच्चों को मुख्य बाराती बनाया जाए।

इसके बाद अखिल भारतीय सेवा अभियान (एमफॉर सेवा) हॉस्टल के 40 बच्चों को शादी में मुख्य बाराती के लिए न्यौता दिया गया और ट्रैक सूट बांटे। बरात पहुंचने पर सभी बच्चों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया।
Unique wedding poor children became baraatis warm clothes were given as gifts Karanprayag Chamoli Uttarakhand

आयोजन में शामिल बच्चे कुछ शर्माते हुए काफी खुश दिखे। भट्ट परिवार ने निर्णय लिया कि भविष्य में किसी भी कार्यक्रम में गरीब बच्चों को पढ़ाई सहित अन्य जरूरत के सामान के लिए मदद की जाएगी। इस पहल की लोगों ने सराहना की है।

Unique wedding poor children became baraatis warm clothes were given as gifts Karanprayag Chamoli Uttarakhand

एमफॉर सेवा में वर्तमान में 40 गरीब और अनाथ बच्चे रहते है। भट्ट परिवार समय-समय पर बच्चों की मदद करता है। इस प्रकार की पहल से बच्चों का हौंसला बढ़ता है। – विजय पुरोहित, हॉस्टल इंचार्ज।

Unique wedding poor children became baraatis warm clothes were given as gifts Karanprayag Chamoli Uttarakhand

अक्सर लोग शादियों में कई गुना पैसा फालतू खर्च करते हैं। भट्ट परिवार की इस प्रकार की पहल से इन बच्चों को मदद मिलने के साथ सहारा भी मिलेगा। लोगों को शादी समारोह में इस प्रकार की पहल कर बच्चों की मदद करनी चाहिए। -प्रीतम सिंह, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

Spread the love
और पढ़े  देहरादून में राहुल गांधी- मंच पर रो पड़े रिया के पिता, बोले-बेटी ने कहा था-पापा, हमारे साथ धोखा हुआ
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love