महिला के साथ हुई चोरी की घटना का अयोध्या पुलिस ने किया खुलासा

 

 

खनऊ राजधानी क्षेत्र में महिला के साथ हुई चोरी की घटना का अयोध्या SOG/ सर्विलांस टीम व रुदौली पुलिस द्वारा घटना का सफल अनावरण।दो शातिर चोर गिरफ्तार हुए।चोरो के पास से चोरी की 5 लाख रुपए के जेवरात हुई बरामद।फिरोजपुर पवारान मोड़ के चाय के दुकान से कुछ दूर पर हुई शातिर चोरों की गिरफ्तारी।वही मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत कुमार चौधरी ने बताया कि 30 नवंबर को भेलसर गांव कोतवाली रुदौली की रहने वाली पीड़ित महिला अपने घऱ से कानपुर अपनी बहन की शादी में जा रही थी कि लखनऊ चारबाग बस से कानपुर जाने वाली बस में बैठ कर थोड़ी ही दूर पहुंची थी बस में बैठी हुई थी उसके पीछे बैठे एक व्यक्ति ने बताया कि आपका बैग खुला हुआ है तो महिला ने बताया कि मेरे बैग में ताला लगा हुआ है फिर महिला ने पीछे मुड़ कर बैग देखा तो बैग कटा हुआ था। बैग में रखे सोने व चाँदी के जेवरात गायब थे। जेवरात की कीमत लगभग 05 लाख रूपये है। जिसके संबंध में पीड़ित महिला द्वारा जनपद लखनऊ के थाना कोतवाली नाका में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। उन्होंने बताया कि पकड़े गए शातिर चोर बुलंदशहर के रहने वाले है…अयोध्या पुलिस की तत्परता से शातिर चोरों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। पीड़िता महिला द्वारा अपने चोरी गये सामान की पहचान कर ली गयी है।

 

और पढ़े  24 वर्षों से बहनों के स्नेह की डोर में बंधे हैं राज किशोर सिंह,रक्षाबंधन पर पूर्व मंत्री की कलाई पर सजीं सैकड़ों राखियां
  • Related Posts

    चलती बस में दरिंदगी: जांच में एक और खुलासा, मयूर विहार तक उतरीं सवारी, दिल्ली जाने वाले थे कई यात्री

    चलती बस में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जांच में दिल्ली पुलिस ने नोएडा ग्रेटर नोएडा में घटना होने की बात कही। जिसके बाद गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने…

    UP: पूरा प्रदेश मानसून की चपेट में, आज 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट हुआ जारी, यहां वज्रपात की आशंका

    उत्तरप्रदेश में जून और जुलाई में कमजोर रही बारिश की भरपाई अगस्त में हुई जोरदार वर्षा ने काफी हद तक कर दी। अकेले अगस्त माह में सामान्य से 24 प्रतिशत…