Today Horoscope 09 DECEMBER 2024 आज इन 3 राशि वालों को नौकरी और व्यापार में मिलेगा लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल।।

 

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती हैं। आप अपने लेनदेन से संबंधित मामलों में ढील बिल्कुल ना दें, नहीं तो इससे कोई बात बुरी लगेगी। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। 

वृष राशि-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।  आपका कई काम एक साथ हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। आप किसी से कोई वादा बहुत ही सोच समझकर करें, क्योंकि आपको उसे पूरा करने में समस्या आएगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों में ढील दे सकते हैं, जिससे लोग आपकी चुगली लगा सकते हैं और उनका कोई नुकसान भी होने की संभावना है। आपके ऊपर काम अधिक रहने के कारण मानसिक तनाव बना रहेगा।

मिथुन राशि-
आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए छुटपुट लाभ दिलवाने वाला रहेगा।आपका धार्मिक कार्य में खूब मन लगेगा, जिससे आपको खुशी मिलेगी। आप किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में बेवजह ना बोले, नहीं तो कोई लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में एकजुट होकर जुटना होगा, तभी वह किसी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

कर्क राशि-
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देंगे। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते पहले से बेहतर रहेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में भी आपको कोई सम्मान मिल सकता है। आपने यदि संतान से किसी काम को लेकर कोई उम्मीद लगाई थी, तो आप उस पर खरे उतरेंगे। आपके घर किसी नए मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

और पढ़े  Today Horoscope 03 November 2026 आज इन राशि वालों का बढ़ेगा कामकाज, सिंह की लव लाइफ में आएगा नया मोड़, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

सिंह राशि-
आज का दिन आपके लिए प्रशंसा दिलाने वाला रहेगा। आपके सामाजिक उत्तरदायित्व में भी बढ़ोतरी होगी और आपको व्यापार में आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा और आप अपने परिवार के किसी सदस्य की से किए हुए वादे को पूरा करते नजर आएंगे, लेकिन यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें जीवन साथी को साथ अवश्य लेकर जाए। नहीं तो आप दोनों के बीच कोई विवाद खड़ा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बिजनेस कर रहे लोगों की लंबे समय से चल रही समस्या समाप्त होगी। आपको किसी अनजान व्यक्ति से भय बना रहेगा।

कन्या राशि-
आज का दिन आपके घर परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के रिटायर होने से परिवार के सदस्य उनके लिए किसी पार्टी को आयोजित कर सकते हैं, लेकिन विपरीत परिस्थितियों में भी आपको हिम्मत और धैर्य दोनों को बनाए रखना बेहतर रहेगा। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी के लिए भी कुछ समय निकालेंगे, जिसमें आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करना बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि-
आज का दिन आप की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपके पद व प्रतिष्ठा के अधिकारों में वृद्धि होगी, जिसे देखकर आपको कार्यक्षेत्र में अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी आप अधिकारियों की नजरों में आंखों का तारा बनेंगे। वहीं यदि आपको पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका मिले, तो अवश्य जाना चाहिए। आपको मानसिक शांति  मिलेगी। किसी निराशाजनक समाचार को सुनकर माहौल शांतिपूर्ण रहेगा, जिसके कारण आपको धैर्य बनाकर रखना होगा।

और पढ़े  Today Horoscope 04 November 2026 आज इन राशि वालों के लिए है खुशखबरी, धन लाभ और तरक्की के योग, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

वृश्चिक राशि-
आज का दिन आप अपने कार्य क्षेत्र की उधेड़बुन में लगे रहेंगे, जिसकी वजह से आप अपने परिवार के किसी भी सदस्य को समय नहीं दे पाएंगे और वह आपसे नाराज भी हो सकते हैं। माताजी ने यदि आपको कोई कार्य सौंपा हैं, तो आपको उसे समय पर पूरा करना होगा। यदि भाइयों को आपकी मदद की आवश्यकता हो तो अवश्य करें। आपको निराशाजनक विचारों को अपने मन में आने से रोकना होगा, नहीं तो आप किसी गलत काम की ओर भी अग्रसर हो सकते हैं।

धनु राशि-
आज का दिन आपके लिए प्रशंसा दिलाने वाला रहेगा। आपका विश्वास धर्म व अध्यात्म के प्रति और गहरा होगा, लेकिन यदि आपने अपने रोजमर्रा के कामों में कोताही बरती, तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा, जिसका सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग पूरा फायदा उठाएंगे। आपको किसी के कहने में आकर धन का निवेश नहीं करना है, नहीं तो वह आपके संचय धन को भी समाप्त करा सकते हैं।

मकर राशि-
आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि के संकेत दिखा रहा है। आपके घर अचानक से अतिथि आगमन होगा, लेकिन कार्य क्षेत्र में भी आपको अपने कार्यों को ध्यान मग्न होकर करना होगा, नहीं तो आपकी किसी अधिकारी से अनबन हो सकती है। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी, लेकिन आपको घर परिवार की समस्याओं को देखते हुए कुछ धन उधार लेना पड़ सकता है, जो आपको आसानी से मिल जाएगा। आपकी किसी मन की इच्छा को आप अपने जीवनसाथी से साझा करेंगे, जो उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगी।

और पढ़े  Today Horoscope 05 November 2026 आज का दिन इन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ, धन और मान-सम्मान में हो सकती है वृद्धि, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

कुंभ राशि-
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आप अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखे, नहीं तो कोई बेवजह का विवाद के खड़ा होने की संभावना है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको अपने पारिवारिक मामलों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको राजनीति का हिस्सा बनने से बचना होगा, क्योंकि कार्यक्षेत्र में आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रचने की कोशिश करेगा। किसी मित्र से आपका कोई लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है।

मीन राशि-
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको आपका डूबा हुआ धन मिलने की संभावना है। यदि कोई प्रॉपर्टी की डील लंबे समय से अटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप अपने पारिवारिक मामलों में थोड़ा ध्यान दें। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

  • Related Posts

    Today Horoscope 08 November 2026 आज इन 3 राशि वालों को मिल सकती है सफलता, जानें किन राशियों का दिन रहने वाला है खास..

      मेष राशि-आज का दिन आपके लिए लाभ और तरक्की के नए अवसर लेकर आ सकता है। आपके द्वारा लिए गए फैसले सही साबित होंगे और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होने…

    Today Horoscope 07 November 2026 आज इन 4 राशि वालों का भाग्य रहेगा मजबूत, करियर-नौकरी में होगा बड़ा बदलाव, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

      मेष राशि-आज का दिन आपको सोच-समझकर कदम उठाने और अपने धैर्य को बनाए रखने की सीख दे सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और फिजूलखर्ची से बचने की…