Today Horoscope 21 NOVEMBER 2024 आज होगा इन 3 राशि वालों को व्यापार में धन का लाभ, जानें क्या है अन्य राशियों के हाल ||

 

राशिफल-

 

मेष राशि-
इस दौरान आपको कामों में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आप किसी फाइनेंस से संबंधित समस्या को लेकर कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं, जो आपको आसानी से मिल जाएगा। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को बिल्कुल न रखें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को पार्टनरशिप में कोई काम करने से बचना होगा, नहीं तो उनके साथी से बेवजह की नोंक-झोंक हो सकती है जो आपको परेशानी देगी।

वृष राशि-
व्यक्तिगत मामलों में आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आपको काम को लेकर सिर दर्द थकान आदि बना रहेगा। आपको यदि किसी प्रकार की कोई गलतफहमी चल रही है, तो आप उसके लिए परिवार के सदस्यों से बातचीत अवश्य करें। परिवार के सदस्यों के प्रति आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगे।

मिथुन राशि-
आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को पूरा ध्यान देना होगा। लव मैरिज कर रहे लोगों को अपने साथी के मनमाने व्यवहार से कुछ समस्या होगी। आपको यदि किसी प्रकार की कोई गलतफहमी चल रही थी, तो आप उसके लिए आमने-सामने बैठकर बातचीत करें, तभी वह दूर होगी। स्वास्थ्य में यदि कुछ गड़बड़ चल रही थी, तो उसके लिए भी आपको ढील देने से बचना होगा।

कर्क राशि-
आज आप अपने आप में ही मस्त नजर आएंगे, इसलिए आप कार्य क्षेत्र में भी किसी आलोचक की आलोचना की ओर ध्यान नहीं देंगे। तभी आप अपने कार्य में सफलता हासिल कर सकेंगे। माता जी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं, जहां आपकी कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी को यदि आप कोई नया व्यवसाय कराएंगे, तो उसमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। लेकिन आपको अपनी संतान की शिक्षा में आ रही समस्या के लिए गुरुजनों से बातचीत करनी होगी, तभी आप उनका समाधान खोज पाएंगे।

और पढ़े  Today Horoscope 13 September 2026 आज इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, रुका धन मिलेगा , पढ़ें आज का राशिफल।

सिंह राशि-
आज का दिन आपके लिए प्रशंसा दिलाने वाला रहेगा। आपके सामाजिक उत्तरदायित्व में भी बढ़ोतरी होगी और आपको व्यापार में आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा और आप अपने परिवार के किसी सदस्य की से किए हुए वादे को पूरा करते नजर आएंगे, लेकिन यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें जीवन साथी को साथ अवश्य लेकर जाए। नहीं तो आप दोनों के बीच कोई विवाद खड़ा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बिजनेस कर रहे लोगों की लंबे समय से चल रही समस्या समाप्त होगी। आपको किसी अनजान व्यक्ति से भय बना रहेगा।

कन्या राशि-
आज का दिन आपके घर परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के रिटायर होने से परिवार के सदस्य उनके लिए किसी पार्टी को आयोजित कर सकते हैं, लेकिन विपरीत परिस्थितियों में भी आपको हिम्मत और धैर्य दोनों को बनाए रखना बेहतर रहेगा। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी के लिए भी कुछ समय निकालेंगे, जिसमें आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करना बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि-
आज का दिन आप की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपके पद व प्रतिष्ठा के अधिकारों में वृद्धि होगी, जिसे देखकर आपको कार्यक्षेत्र में अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी आप अधिकारियों की नजरों में आंखों का तारा बनेंगे। वहीं यदि आपको पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका मिले, तो अवश्य जाना चाहिए। आपको मानसिक शांति  मिलेगी। किसी निराशाजनक समाचार को सुनकर माहौल शांतिपूर्ण रहेगा, जिसके कारण आपको धैर्य बनाकर रखना होगा।

और पढ़े  Today Horoscope 08 September 2026 आज इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत,पूरे होंगे अटके काम और बढ़ेगा आत्मविश्वास, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

वृश्चिक राशि-
आज का दिन आप अपने कार्य क्षेत्र की उधेड़बुन में लगे रहेंगे, जिसकी वजह से आप अपने परिवार के किसी भी सदस्य को समय नहीं दे पाएंगे और वह आपसे नाराज भी हो सकते हैं। माताजी ने यदि आपको कोई कार्य सौंपा हैं, तो आपको उसे समय पर पूरा करना होगा। यदि भाइयों को आपकी मदद की आवश्यकता हो तो अवश्य करें। आपको निराशाजनक विचारों को अपने मन में आने से रोकना होगा, नहीं तो आप किसी गलत काम की ओर भी अग्रसर हो सकते हैं।

धनु राशि-
आज का दिन आपके लिए प्रशंसा दिलाने वाला रहेगा। आपका विश्वास धर्म व अध्यात्म के प्रति और गहरा होगा, लेकिन यदि आपने अपने रोजमर्रा के कामों में कोताही बरती, तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा, जिसका सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग पूरा फायदा उठाएंगे। आपको किसी के कहने में आकर धन का निवेश नहीं करना है, नहीं तो वह आपके संचय धन को भी समाप्त करा सकते हैं।

मकर राशि-
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलनी होगी और आप अपनी दिनचर्या में बदलाव बिल्कुल न करें। आप कोई निर्णय दिल के बदले दिमाग से लें, तभी वह आपके लिए अच्छा होगा। व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। परिवार में किसी बात को लेकर सदस्यों में यदि अनबन चल रही थी, तो वह दूर होगी।

कुंभ राशि-
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके मनोबल बढ़ने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी काम में बेवजह हाथ डालने से बचें। आपको यदि काम को लेकर कोई समस्या थी, तो वह दूर होगी। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन बना रहेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्य भी नाराज रहेंगे।

और पढ़े  Today Horoscope 09 September 2026 आज इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, करियर और कारोबार में बनेंगे लाभ के योग, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मीन राशि-
मीन राशि के जातको के लिए दिन किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा, क्योंकि कार्यक्षेत्र में गलतफहमी के कारण कुछ समस्याएं बढ़ सकती हैं, इसलिए आप किसी को धन उधार देने से बचें। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आप कोई जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें और आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर न करें, नहीं तो उसे आपकी समस्या बढ़ेंगी। आप किसी दूसरे के मामले में हस्तक्षेप न करें।

  • Related Posts

    Today Horoscope 14 September 2026 आज इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत! नौकरी और प्रेम के मामले में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे।

      मेष राशि- आज आपका ध्यान परिवार और घरेलू मामलों पर अधिक रहेगा। मंगल का प्रभाव आपको जबरदस्त ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास देगा, लेकिन इसी वजह से जल्दबाजी या गुस्सा…

    Today Horoscope 13 September 2026 आज इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, रुका धन मिलेगा , पढ़ें आज का राशिफल।

    मेष राशि- आज व्यापार में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं है। शुरुआत में परिस्थितियां कुछ नकारात्मक लग सकती हैं, पर अंततः परिणाम…