नैनीताल – ग्राम प्रधान को सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करना पड़ा भारी, ग्राम प्रधान के पद से अयोग्य घोषित।

गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत बुधलाकोट के पंगोट के ग्राम प्रधान को सरकारी भूमि पर कब्जा करना भारी पड़ गया। श्री कैंची धाम तहसील की जांच रिपोर्ट सही पाए जाने पर एसडीएम वीसी पंत ने ग्राम प्रधान ललित चंद्र आर्या को ग्राम प्रधान के पद से अयोग्य घोषित कर दिया गया है।
एसडीएम ने बताया कि पूर्व में ग्राम प्रधान को सरकारी भूमि से कब्जा हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन प्रधान की ओर से कब्जा नहीं हटाया गया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पंचायती राज अधिनियम 2016 (संशोधित 2019) की धारा 8 (5) के अंतर्गत शक्तियों का प्रयोग करते हुए वर्तमान ग्राम प्रधान ललित चंद्र आर्या निवासी ग्राम बुधलाकोट तोक पंगोट को सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने के चलते ग्राम प्रधान के पद से अयोग्य घोषित कर दिया गया है।
और पढ़े  रुड़की: रेन बसेरे में ठहरे परिवार की 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, शाम को हुई थी लापता, सुबह बदहवास लौटी
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…