बड़ा झटका:- मंत्री कैलाश गहलोत ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, ‘शीश महल’ का मुद्दा उठाया

आम आदमी पार्टी को रविवार को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता कैलाश गहलोत ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कैलाश गहलोत ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा भेजा है। इसके साथ ही एक पत्र भी उन्होंने केजरीवाल को भेजा है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, दिल्ली के मंत्री और आप नेता कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है। पत्र में लिखा है, “शीशमहल जैसे कई शर्मनाक और अजीबोगरीब विवाद हैं, जो अब सभी को संदेह में डाल रहे हैं कि क्या हम अभी भी आम आदमी होने में विश्वास करते हैं…अब यह स्पष्ट है कि अगर दिल्ली सरकार अपना अधिकांश समय केंद्र से लड़ने में बिताती है तो दिल्ली के लिए वास्तविक प्रगति नहीं हो सकती। मेरे पास आप से अलग होने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है और इसलिए मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।”

 

कैलाश गहलोत का जन्म 11 मार्च 1974 को हुआ था। कैलाश गहलोत का जन्म नई दिल्ली में गहलोत गोत्र के एक जाट परिवार में हुआ था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ आर्ट्स, बैचलर ऑफ लॉ, मास्टर ऑफ लॉ की डिग्री प्राप्त की है।

दिल्ली की पिछली सरकार में परिवहन व पर्यावरण विभाग का कार्यभार संभालने वाले कैलाश गहलोत ने इस बार भी मंत्री पद की शपथ ली थी। कैलाश ने इस बार नजफगढ़ विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के अजित सिंह खरखरी को हरा कर जीत हासिल की थी।

और पढ़े  पहिवहन: पुरानी दिल्ली और निजामुद्दीन स्टेशन पर भी बनेंगे होल्डिंग, बिहार के लिए राजधानी से चलेंगी विशेष ट्रेन

पिछली बार गहलोत के पर्यावरण मंत्री रहते दिल्ली की हवा को लेकर तमाम कदम उठाए गए थे, जिसका नतीजा रहा कि प्रदूषण में 25 फीसदी की कमी दर्ज की गई।

नाम: कैलाश गहलोत
शिक्षा: एलएलएम
कहां से जीते: नजफगढ़
किसे हराया: भाजपा के अजित सिंह खरखरी
कितने वोट से हराया: 6,231
खास: पिछली सरकार में परिवहन व पर्यावरण मंत्री

  • Related Posts

    लाल किला धमाके की पहली बरसी: डॉक्टर मॉड्यूल के बाद 300 गिफ्तारियां, एक पोस्टर से खुला था आतंकी नेटवर्क का राज

    लाल किले के बाहर हुए विस्फोट की पहली बरसी से पहले देशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस आतंकी हमले के बाद आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए…

    धुंध-धुएं का डबल अटैक: दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 के करीब, जानें एनसीआर में कहां सबसे ज्यादा हवा खराब

    राजधानी दिल्ली में अब प्रदूषण के धुएं के साथ धुंध का डबल अटैक देखने को मिल रहा है। दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में दिवाली के दूसरे दिन सुबह धुंध की…