बांग्लादेश : 52 लोगों की जूस फैक्टरी में भीषण आग लगने से दर्दनाक मौत, कई लोग झुलसे।

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बाहरी क्षेत्र में एक फैक्टरी में आग लगने से 52 लोगों की मौत हो गई है और 50 से अधिक लोग झुलस गए। शुक्रवार को एक खबर में यह जानकारी दी गई। दमकल अधिकारियों के अनुसार नारायणगंज के रूपगंज में शेजान जूस फैक्टरी में गुरुवार की शाम लगभग पांच बजे आग लग गई। ऐसी आशंका है कि आग इमारत के भूतल से लगी और रसायनों तथा प्लास्टिक की बोतलों की मौजूदगी के कारण तेजी से फैल गई। ढाका ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार, इस हादसे में 52 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग झुलस गए। भीषण आग से बचने के लिए कई मजदूर इमारत से कूद गए। खबर के अनुसार, हाशेम फूड्स लिमिटेड के कारखाने की इमारत में आग बुझाने के लिए दमकल की 18 गाड़ियां लगी हुई हैं। इसके अनुसार लोग अपने उन प्रियजनों की तलाश में इमारत के सामने एकत्र हो गए हैं, जो अभी भी लापता हैं। लापता लोगों में से 44 श्रमिकों की पहचान की पुष्टि की गई है। बचाए गए श्रमिकों और उनके रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि आग लगने के समय कारखाने का एकमात्र निकास द्वार बंद था। उन्होंने यह भी दावा किया कि इमारत में आग से सुरक्षा के कोई उचित उपाय नहीं थे। इस बीच, नारायणगंज जिला अग्निशमन सेवा के उप निदेशक अब्दुल्ला अल अरेफिन ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पाने में कुछ समय लगेगा।

उन्होंने कहा कि जब तक आग पर काबू नहीं पाया जाता, तब तक यह कहना संभव नहीं है कि इस हादसे में कितना नुकसान हुआ है और आग लगने का कारण क्या है। जिला प्रशासन ने घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।

और पढ़े  राजस्थान के मुख्य न्यायाधीश क्यों चर्चा में, क्या आरोप, कैसे पद से हटाए जाते हैं हाईकोर्ट के जज?
  • Related Posts

    बड़ी कार्रवाई- देश भर में 14 जगहों पर ED की छापेमारी,एनएचएआई में करोड़ों की फर्जी टोल वसूली का मामला

    प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देशभर में 14 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी एनएचएआई टोल प्लाजा पर फर्जी वसूली से जुड़े मामले में की गई है।…

    नेपाल बाढ़ त्रासदी- नेपाल में अब तक मृतकों का आंकड़ा 1127 के पार,4 हजार से अधिक लापता; मदद के लिए युवाओं ने बनाया संपर्क केंद्र

    नेपाल में बाढ़ के बाद हालात बदतर बने हुए हैं। हर दिन के साथ हताहतों की संख्या बढ़ती जा रही है, जबकि अभी भी हजारों लोग लापता हैं। वहीं, इस…