भीड़ ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड:- कुछ इस कदर उमड़ी बांकेबिहारी मंदिर में भीड़,6 स्कूली बच्चियां हुईं बेहोश,वृंदावन जाम हो गया 

वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के दर्शन को रविवार को आईं स्कूली टूर की तीन छात्राएं दर्शन की लाइन में बेहोश हो गईं, जिन्हें तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं इसी स्कूल की तीन अन्य छात्राएं भी प्रेम मंदिर में बेहोश हो गईं। सभी छात्राओं का उपचार सौ शैय्या अस्पताल में चल रहा है। हालांकि हालत में सुधार बताया गया है।

पंजाब से आया था ग्रुप
बताया जाता है कि पंजाब के संगरूर जिले के चीमा से स्कूली बच्चों का ग्रुप शैक्षिक भ्रमण के लिए वृंदावन आया है। एसएएस इंटरनेशनल स्कूल के इस टूर में 50 बच्चे शामिल हैं। शाम करीब 6 बजे मंदिर के प्रवेश द्वार पर दर्शनों की लाइन में लगीं छात्राओं में से कुछ को घुटन महसूस होने लगी। देखते ही देखते तीन छात्राएं अचेत हो गईं, जिन्हें तत्काल निजी सुरक्षाकर्मियों की मदद से एंबुलेंस द्वारा सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों की टीम ने उपचार शुरू कर दिया।

इन छात्राओं की बिगड़ी हालत
स्कूल के प्रधानाचार्य विक्रम शर्मा ने बताया कि छात्रा चरणजीत कौर (17) पुत्री रक्षपाल कौर, सिमरन कौर (14) पुत्री कुलविंदर सिंह, एरिस कुशवाह (14) पुत्री उजियार कुशवाह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत में अब सुधार है। इसी स्कूल की तीन छात्राएं प्रेम मंदिर में भी दर्शन करने गई थीं, जहां वह अचेत हो गईं। छात्राओं के नाम कोमल प्रीत कौर (15) पुत्री जगराम, कमल दीप कौर (17) पुत्री राजेंद्र सिंह और शरणप्रीत (16) बताए गए हैं। फिलहाल सभी की हालत बनी हुई है।

और पढ़े  MLC Election Results- उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना जारी
  • Related Posts

    आगरा एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर सपा, स्नातक सीट पर भाजपा का दबदबा, जानिए हार-जीत के पांच बड़े कारण

    उत्तरप्रदेश विधान परिषद की आगरा खंड शिक्षक और स्नातक सीटों के नतीजों ने साफ कर दिया है कि चुनाव में ऐन वक्त की तैयारी पर वर्षों का जमीनी संघर्ष भारी…

    UP: प्रदेश में सरकारी नौकरी सत्यापन के बदले गए नियम, इन आरोपों में लिप्त पाए जाने पर चली जाएगी जॉब

    प्रदेश सरकार ने राज्य के विभिन्न विभागों, निगमों, परिषदों और स्थानीय निकायों में सीधी भर्ती के तहत चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की प्रथम नियुक्ति से पूर्व उनके चरित्र सत्यापन को…