अयोध्या:- जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने कब्र से निकाली बालक की लाश,जानें क्या है पूरा मामला

उत्तरप्रदेश के अयोध्या में करीब दो माह पूर्व बालक की मौत के मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर घटना के करीब दो माह बाद वीडियोग्राफी के बीच कोतवाली पुलिस ने शव को कब्र से खोदवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मामला बीकापुर कोतवाली अंतर्गत मोतीगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के नरहरपुर शंकरपुर मियागंज का है। बताया गया कि नरहरपुर निवासी रविकांत गौड़ के नौ वर्षीय पुत्र रुद्र (9) वर्ष की जहरीले सांप के डसने से सात सितंबर 2024 को मौत हो गई थी।

 

पिता ने पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी 

परिजन ने पुलिस को सूचना भी नहीं दी थी। न ही पोस्टमार्टम कराया था। शव को गांव के समीप गड्ढा खोदकर दफन कर दिया गया था। मृतक बालक के पिता ने 20 सितंबर 2024 को जिला मजिस्ट्रेट को मांग पत्र दिया। उसने दफन किए गए पुत्र के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की।

कंकाल बन चुका था शव 

जिला मजिस्ट्रेट की ओर से 28 अक्टूबर को आदेश दिया गया। आदेश के क्रम में आठ नवंबर यानी शुक्रवार को नामित मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार रामखेलावन की मौजूदगी में कब्र खोदकर बालक के कंकाल नुमा शव को बाहर निकाला गया।

सीओ सहित पुलिस अधिकारी रहे मौजूद 

इस मौके पर सीओ सुरेंद्र सिंह, डॉ. धर्मेंद्र रंजन, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज, मोतीगंज पुलिस चौकी प्रभारी शीतला प्रसाद मिश्र सहित पुलिसकर्मी और राजस्व कर्मी मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि परिजन ने बालक के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की इच्छा जताई थी।
और पढ़े  आज वाल्मीकि जयंती: UP में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, बंद रहेंगे स्कूल-कार्यालय
  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…