योगी आदित्यनाथ को मिली जान से मारने की धमकी,कहा- बाबा सिद्दीकी जैसा करेंगे हाल,महिला गिरफ्तार

Spread the love

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी दी गई है। दरअसल महाराष्ट्र पुलिस के कंट्रोल रूम को फोन करके योगी आदित्यनाथ को धमकी दी गई है और उनसे सीएम पद से इस्तीफा देने की मांग की गई है। महाराष्ट्र पुलिस ने इसकी सूचना यूपी पुलिस को भी दे दी है। मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, पुलिस अलर्ट पर है, क्योंकि आदित्यनाथ 20 नवंबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करने महाराष्ट्र आ सकते हैं।

मामले में मुंबई पुलिस ने 24 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है। सूचना प्रौद्योगिकी में बीएससी करने वाली महिला की पहचान फातिमा खान के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में रहती थी। उसके पिता लकड़ी का कारोबार करते हैं। पुलिस ने बताया कि महिला अच्छी तरह से शिक्षित है, लेकिन मानसिक रूप से अस्थिर है।

 

ट्रैफिक कंट्रोल रूम को अज्ञात नंबर से मिला संदेश
गौरतलब है कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी भरा संदेश मिला है। शहर पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम को एक अज्ञात नंबर से संदेश मिला, जिसमें कहा गया कि अगर आदित्यनाथ 10 दिन के अंदर सीएम पद से इस्तीफा नहीं देते हैं, तो उन्हें एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस अलर्ट पर है, क्योंकि योगी आदित्यनाथ राज्य विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए महाराष्ट्र आ सकते हैं। उन्होंने धमकी भरे संदेश की जांच शुरू कर दी है।

बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर कर दी गई थी हत्या
हाल ही में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया था। अब सीएम योगी आदित्यनाथ को जो धमकी दी गई है, उसमें भी बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करने की बात कही गई है। गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ को धमकी मिलने का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई बार योगी आदित्यनाथ को ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। उत्तर प्रदेश के सीएम को सोशल मीडिया के जरिए कई बार धमकियां दी जा चुकी हैं। इससे पहले इस साल मार्च में लखनऊ स्थित नियंत्रण कक्ष सुरक्षा मुख्यालय में रात में फोन करके सीएम योगी आदित्यनाथ को को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। दिसंबर 2023 में भी योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई थी।

और पढ़े  मथुरा में 6 दिसंबर को होगी कारसेवा: साधु-संतों का एलान- कृष्णा लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे

Spread the love
  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस- विधानभवन में CM योगी ने फहराया झंडा, बोले- देश को बांटने वाली ताकतों से सतर्क रहना होगा

    Spread the love

    Spread the love80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को पूरा उत्तर प्रदेश देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानभवन में ध्वजारोहण…


    Spread the love

    काशी में बाबा का तिरंगा शृंगार: सरकारी-गैर सरकारी कार्यालय में फहराया गया झंडा, वीरों को नमन

    Spread the love

    Spread the love80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को काशी आजादी के जश्न में सराबोर रही। पुलिस लाइंस, कलेक्ट्रेट परिसर, रेल इंजन कारखाना समेत सरकारी, गैर सरकारी और निजी संस्थानों में…


    Spread the love